फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूजीलैंड: शख्स ने 24 घंटे के भीतर 10 बार लगवाई कोरोना वैक्सीन, विशेषज्ञ बोले- खतरे में पड़ सकती है जान

Sun, 12 Dec 2021 12:11 PM IST
प्रशांत कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

जानकारी के मुताबिक, शख्स ने पैसे के लिए अपनी जिंदगी दांव पर लगा दी। फिलहाल स्वास्थ्य मंत्रालय ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। 
विज्ञापन
Corona Vaccine - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूजीलैंड में हैरान करने वाला एक मामला सामने आया है। पैसे की लालच के लिए एक शख्स ने 24 घंटे के भीतर कोरोना की 10 बार वैक्सीन लगवा ली। फिलहाल उसकी सेहत सामान्य है, वहीं, विशेषज्ञों ने जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क करने की सलाह दी है।

विज्ञापन


विशेषज्ञों ने बताया कि शख्स की जान जोखिम में है। वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जांच के आदेश दिए हैं।प्राप्त जानकारी के मुताबिकि, एक से अधिक टीका लेने के लिए व्यक्ति ने एक दिन में ही कई टीकाकरण केंद्रों का दौरा किया ।

मामले को लेकर गंभीरता से की जा रही जांच
न्यूजीलैंड के स्वास्थ्य मंत्रालय के कोविड-19 वैक्सीन और टीकाकरण कार्यक्रम के समूह प्रबंधक एस्ट्रिड कोर्ननीफ ने बताया कि  इस मामले को बहुत गंभीरता से लिया जा रहा है। इसको लेकर कई एजेंसियों को भी लगाया गया है। हालांकि, उन्होंने बताया कि इस घटना की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है और ना ही शख्स की पहचान हुई है। वहीं, इस मामले को लेकर टीकाकरण सलाहकार केंद्र की चिकित्सा निदेशक और ऑकलैंड विश्वविद्यालय की प्रोफेसर निक्की टर्नर ने कहा कि एक दिन में इतने सारे टीके लेने का कोई डेटा मौजूद नहीं था।
विज्ञापन


एक्सपर्ट ने डॉक्टरों से जल्द मिलने की दी सलाह
निक्की टर्नर के मुताबिक, इस बात का कोई सबूत नहीं है कि इस टीके की ज्यादा मात्रा लेने के बाद किसी व्यक्ति के सामने कोई समस्या खड़ी हो सकती है। हालांकि, उन्होंने कहा कि यदि आप किसी ऐसे व्यक्ति के बारे में जानते हैं जिसने टीके की अधिक खुराक ली है, तो उन्हें जल्द से जल्द डॉक्टर से मिलकर सलाह लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस हरकत ने उस व्यक्ति को जोखिम में डाल दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें