फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Global Health Leaders Award: डब्ल्यूएचओ ने किया भारत की 10 लाख महिला आशा स्वयंसेवियों का सम्मान

Sun, 22 May 2022 09:36 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जिनेवा

सार

डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने कहा कि आशा स्वयंसेवियों ने कोरोना वायरस महामारी के दौरान उल्लेखनीय काम करने के साथ-साथ भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में मातृत्व सेवा और बच्चों के लिए टीकाकरण के क्षेत्र में भी अहम योगदान दिया है।
विज्ञापन
डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस अधनोम घेब्रेसियस - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की 10 लाख महिला आशा स्वयंसेवियों को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की ओर से रविवार को सम्मानित किया गया। इन्हें यह सम्मान देश के ग्रामीण इलाकों में हेल्थकेयर सुविधाओं तक सीधी पहुंच उपलब्ध कराने और कोरोना वायरस महामारी के दौरान उनकी ओर से निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका के लिए दिया गया।

विज्ञापन


मान्यता प्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता अथवा आशा वॉलंटियर भारतीय सरकार से संबद्ध हेल्थकेयर कर्मचारी होती हैं, जो ग्रामीण भारत में संपर्क का पहला बिंदु हैं। इनमें से कई का नाम देश में कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के चरम के दौरान घर-घर जाकर इस महामारी के मरीजों की पहचान करने के लिए चर्चा में आया था।

डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक डॉ.टेड्रोस अधनोम घेब्रेसियस ने रविवार को वैश्विक स्वास्थ्य, बढ़ाने, नेतृत्व का प्रदर्शनव करने और क्षेत्रीय स्वास्थ्य के मुद्दों पर प्रतिबद्धता को लेकर उल्लेखनीय योगदानों को पहचान देने के लिए रविवार को छह अवार्ड का एलान किया। यह समारोह 75वीं विश्व स्वास्थ्य सभा के उद्घाटन सत्र का हिस्सा था।
विज्ञापन




डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने की जमकर तारीफ
इस दौरान डॉ. टेड्रोस ने कहा कि आशा स्वयंसेवियों ने मातृत्व सेवा और बच्चों के लिए टीकाकरण के क्षेत्र में भी अहम काम किया है। इसके अलावा उन्होंने भारत में सामुदायिक हेल्थकेयर को बेहतर करने में, तनाव और टीबी के लिए इलाज और पोषण के साथ साफ-सफाई व स्वस्थ जीवन को लेकर भी उल्लेखनीय योगदान दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जब दुनिया, असमानता, विवाद, खाद्य असुरक्षा, जलवायु संकट और एक वैश्विक महामारी का सामना कर रही है, यह अवार्ड उन लोगों के कार्यों को पहचान देता है जिन्होंने दुनियाभर में स्वास्थ्य की सुरक्षा और इसे बढ़ावा देने में उल्लेखनीय योगदान दिए हैं। उन्होंने कहा कि यह अवार्ड निस्वार्थ सेवा को समर्पित है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें