फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूस: सुरक्षा सेवा भवन में विस्फोट, एक की मौत तीन घायल

Wed, 31 Oct 2018 03:39 PM IST
भाषा,मास्को
विज्ञापन
russia-blast - फोटो : tass
विज्ञापन

उत्तरी रूस के अर्खांगेल्स्क में एक इमारत के अंदर विस्फोट होने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गये। इसी भवन में एफएसबी सुरक्षा सेवा का कार्यालय स्थित है।

विज्ञापन


एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। क्षेत्रीय गवर्नर ने एएफपी को बताया, ‘एक विस्फोटक उपकरण में धमाका हुआ। धमाके से एक व्यक्ति की मौत हो गयी और तीन अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’ 

नेशनल काउंटर टेरेरिज्म कमिटी (नाक) ने बताया कि विस्फोटक के बारे में तब पता चला जब उस आदमी ने ब्लिडिंग के अंदर आकर विस्फोटक निकाला। उस आदमी की पहचान अभी तक उजागर नहीं हो पाई है। 
विज्ञापन


अर्खांगेल्स्क प्रांत के गवर्नर इगोर ऑरलोव  ने बताया कि जांच एजेंसी आदमी की पहचान करने और विस्फोटक डिवाइस के बारे में जांच कर रही है। इस हमले के बाद सभी पब्लिक ऑफिस की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें