फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

अमेरिका: क्रिसमस की रात भारतीय मूल के पुलिस अधिकारी की गोली मारकर हत्या

कैलिफोर्निया, भाषा Published by: Shilpa Thakur Updated Thu, 27 Dec 2018 01:01 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय मूल के पुलिस अधिकारी की हत्या - फोटो : facebook

अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में भारतीय मूल के एक 33 वर्षीय पुलिस अधिकारी की ड्यूटी के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान न्यूमेन पुलिस विभाग के रोनिल सिंह के रूप में हुई है। क्रिसमस की रात घटना के वक्त रोनिल ओवरटाइम ड्यूटी कर रहे थे।



मामले की जांच कर रहे स्टेनिस्लॉस काउंटी शेरिफ्स विभाग ने एक बयान जारी कर कहा, "घटना के कुछ ही समय बाद रेडियो पर उनकी मौत की खबर दे दी गई।" गोली लगने के बाद उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गई।


पुलिस के आने से पहले ही अज्ञात हमलावार वहां से भागने में कामयाब हो गया। मामले की जांच कर रहे विभाग ने संदिग्ध और उसके वाहन का फुटेज जारी कर लोगों से पहचान की अपील की है। रोनिल सिंह सात साल से न्यूमेन पुलिस विभाग में काम कर रहे थे। न्यूमेन पुलिस विभाग से पहले वह मर्स्ड काउंटी शेरिफ्स विभाग में तैनात थे।


रोनिल के परिवार में पत्नी और पांच महीने का बेटा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक रोनिल फिजी के रहने वाले थे। कैलिफोर्निया के गवर्नर एडमंड ब्राउन के अलावा न्यूयॉर्क पुलिस कमिश्नर और इंडियन ऑफिसर्स सोसाइटी ने भी उनके निधन पर शोक जताया है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next