फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

F-16 Crash: एयरशो रिहर्सल के दौरान पोलिश F-16 विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट की मौत; कैमरे में कैद खतरनाक मंजर

Fri, 29 Aug 2025 08:34 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वारसॉ

सार

मध्य पोलैंड के राडोम में एक एयरशो के पूर्वाभ्यास के दौरान गुरुवार को पोलिश वायु सेना का एक एफ-16 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पोलैंड के उप-प्रधानमंत्री व्लादिस्लाव कोसिनियाक-कामिज ने इस खबर की पुष्टि की और वायु सेना के लिए एक बड़ी क्षति पर शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन
F16 Crash - फोटो : X/@OsintUpdates
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य पोलैंड के राडोम में एयर शो के रिहर्सल के दौरान पोलिश वायु सेना का एफ-16 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें पायलट की मौत हो गई। पोलिश मीडिया के मुताबिक, विमान गुरुवार शाम 5:30 बजे रनवे से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया। सरकारी प्रवक्ता एडम स्ज्लापका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पायलट की मौत की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि रक्षा मंत्री दुर्घटनास्थल पर जा रहे हैं। हादसे के बाद इस सप्ताह के अंत में होने वाला एयर शो रद्द कर दिया गया है।

विज्ञापन



वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
दुर्घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक विमान को जमीन पर गिरने से पहले बैरल-रोल एरोबैटिक करतब दिखाते दिखाया गया है। इसके बाद वह रनवे पर आकर क्रैश हो जाता है। रनवे से टकराते ही विमान में विस्फोट हो जाता है और वह आग के गोले में तब्दील हो जाता है। वीडियो में आग में घिरा विमान रनवे पर कुछ मीटर तक फिसलता हुआ जाता दिखाई दे रहा है।

घटना भारतीय समयानुसार रात 11 बजे
घटना कथित तौर पर लगभग 1730 GMT यानी भारतीय समयानुसार रात 11 बजे हुई। सशस्त्र बलों के जनरल कमांड ने बताया कि यह दुर्घटना पॉज्नान के पास 31वें टैक्टिकल एयर बेस से उड़ान भरने वाले एक विमान के साथ हुई। किसी भी प्रत्यक्षदर्शी को कोई चोट नहीं आई।

विज्ञापन


'वायु सेना और पूरी पोलिश सेना के लिए एक बड़ी क्षति'
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट के जरिए व्लादिस्लाव कोसिनियाक-कामिज ने बताया कि वे घटनास्थल पर हैं। F-16 विमान दुर्घटना में पोलिश सेना के एक पायलट की मृत्यु हो गई। एक ऐसे अधिकारी, जिन्होंने हमेशा समर्पण और अदम्य साहस के साथ अपने देश की सेवा की। मैं उनकी स्मृति को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।' उन्होंने आगे कहा, 'यह वायु सेना और पूरी पोलिश सेना के लिए एक बड़ी क्षति है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें