फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओम बिरला ने बांग्लादेश के नए PM तारिक रहमान से की मुलाकात: पीएम मोदी का पत्र सौंपा, भारत आने का दिया निमंत्रण

Tue, 17 Feb 2026 06:53 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका

सार

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने ढाका में नई बांग्लादेश सरकार के शपथ ग्रहण के बाद पीएम तारिक रहमान से मुलाकात की। उन्होंने बधाई दी और भारत आने का निमंत्रण दिया। दोनों नेताओं ने भारत-बांग्लादेश के लोगों के कल्याण के लिए मिलकर काम करने का संकल्प जताया।

विज्ञापन
ओम बिरला और तारिक रहमान की मुलाकात - फोटो : एक्स@ombirlakota
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को ढाका में नई बांग्लादेश सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के बाद नए प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात की। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके दी। बिरला ने एक्स पर लिखा कि नई बांग्लादेश सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होकर खुशी हुई। भारत हमेशा बांग्लादेश के लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और समावेशी राष्ट्र बनाने के प्रयासों का समर्थन करने के लिए तैयार है।

मुलाकात के दौरान, बिरला ने रहमान को पद ग्रहण की बधाई दी और उन्हें भारत आने का निमंत्रण भी दिया। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से भेजे गया पत्र भी तारिक रहमान को सौंपा। दोनों नेताओं ने भारत और बांग्लादेश के लोगों के भले के लिए मिलकर काम करने की आशा व्यक्त की।

विज्ञापन


तारिक रहमान को पीएम मोदी ने लिखा पत्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री तारिक रहमान को पत्र लिखकर उनकी पार्टी की चुनावी जीत और प्रधानमंत्री पद संभालने पर बधाई दी है। पत्र में पीएम मोदी ने लिखा कि बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की जीत पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि वे उम्मीद करते हैं कि तारिक रहमान अपने नए दायित्वों को सफलतापूर्वक निभाएंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वे बांग्लादेश के साथ भारत के बहुआयामी संबंधों को और मजबूत करने के लिए मिलकर काम करना चाहते हैं। इसमें कनेक्टिविटी, व्यापार, तकनीक, शिक्षा, कौशल विकास, ऊर्जा, स्वास्थ्य सेवा, संस्कृति और लोगों के बीच संपर्क जैसे कई क्षेत्र शामिल हैं। पीएम मोदी ने इस मौके पर तारिक रहमान को उनकी पत्नी डॉ. जुबैदा रहमान और बेटी जाइमा के साथ भारत आने का निमंत्रण भी दिया। उन्होंने लिखा कि भारत में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया जाएगा। इस पत्र को भारत-बांग्लादेश संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


 

ये भी पढ़ें:- Bangladesh: रहमान कैबिनेट में दो अल्पसंख्यक मंत्री शामिल; जानें कौन हैं यह दोनों नेता और किसे हराकर हुए विजयी

विज्ञापन


बांग्लादेश के उच्चायुक्त ने दी जानकारी
बांग्लादेश के उच्चायुक्त रियाज हामिदुल्लाह ने बताया कि प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपनी शुभकामनाएं भेजी। उन्होंने कहा कि दोनों नेता “जनकेंद्रित सहयोग के तहत भारत और बांग्लादेश के लोगों के कल्याण के लिए मिलकर काम करने के लिए आशावादी हैं।

तारिक रहमान बने बांग्लादेश के 11वें प्रधानमंत्री
बता दें कि मंगलवार को बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के अध्यक्ष तारिक रहमान को बांग्लादेश के 13वें संसदीय चुनाव में जीत मिलने के बाद 11वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई। प्रधानमंत्री बनने के बाद उनके मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य, मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगिर, अमीर खासरू महमूद चौधरी, सलाहुद्दीन अहमद, इकबाल हसन महमूद, हाफिज उद्दीन अहमद और अन्य ने भी शपथ ली। बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने दक्षिण प्लाजा, नेशनल संसद, ढाका में शपथ दिलाई। बीएनपी का 50 सदस्यीय मंत्रिमंडल है, जिसमें 25 मंत्री, 24 राज्य मंत्री और 3 तकनीकी विशेषज्ञ शामिल हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Bangladesh: रहमान ने मोहम्मद यूनुस को दिया झटका, BNP सांसदों ने सुधार परिषद के सदस्य के तौर पर नहीं ली शपथ

भारत का संदेश, विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?
लोक सभा स्पीकर ओम बिरला ने भारत सरकार का प्रतिनिधित्व करते हुए समारोह में हिस्सा लिया। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने कहा कि बिरला की भागीदारी भारत और बांग्लादेश की गहरी दोस्ती को दर्शाती है और यह दिखाती है कि भारत लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति दृढ़ प्रतिबद्ध है। विदेश मंत्रालय ने आगे कहा कि इतिहास, संस्कृति और आपसी सम्मान से जुड़े पड़ोसी देशों के रूप में, भारत बांग्लादेश की चुनी हुई सरकार और प्रधानमंत्री तारिक रहमान के नेतृत्व का स्वागत करता है। उन्हें जनता का बड़ा समर्थन मिला है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें