फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: वैक्सीन लेने के बाद प्यार की तलाश कर रहे बुजुर्ग, शादी करने के लिए तय की 4,270 किमी की दूरी

Wed, 05 May 2021 02:20 PM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क

सार

अमेरिका में कई बुजुर्ग कोरोना की दोनों वैक्सीन लगवाने के बाद अब प्यार की तलाश कर रहे हैं। इतना ही नहीं अमेरिका में डेटिंग एप में भी बुजुर्गों की संख्या 15 फीसदी तक बढ़ी है। 
विज्ञापन
महामारी के बाद अमेरिका में बुजुर्गों ने प्यार की तलाश शुरू की - फोटो : pexels.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में रहने वाले बुजुर्ग व्यक्तियों ने अब वैक्सीन की दोनों खुराकें लेने के बाद अपने प्यार को तलाशना शुरू कर दिया है। इन बुजुर्गों को लगता है कि वैक्सीन की डोज लेने के बाद ये पूरी तरह से सुरक्षित हैं और अब प्यार की तलाश कर सकते हैं। दरअसल, महामारी के दौरान घरों में बंद हो जाने की वजह से इन्हें अकेले रहना पड़ा। 

विज्ञापन


अकेले रहने पर इन लोगों को एहसास हुआ कि अभी भी प्यार को तलाशा जा सकता है और जिंदगी दोबारा आनंदमयी बनाई जा सकती है। इसी सिलसिले में दक्षिण अमेरिका में रहने वाले 60 साल के स्टीफन पास्की ने 4,270 किलोमीटर की दूरी तय कर 57 वर्षीय मिस लेंज से शादी की।

मिस लेंज कैलिफोर्निया के लिए रहने वाली हैं और दोनों ने तीन अप्रैल को शादी की। बता दें कि अमेरिका में 65 साल के 80 फीसदी बुजुर्गों को कोरोना की वैक्सीन लग चुकी है। अब जब अमेरिका में हालात सामान्य हो रहे हैं तो इन लोगों को लग रहा है कि क्यों ना दोबारा से जिंदगी शुरू की जाए और जीवनसाथी चुना जाए। 
विज्ञापन


यही नहीं अमेरिका में इन दिनों डेटिंग साइटों पर भी बुजुर्गों की संख्या 15 फीसदी तक बढ़ी है। 64 साल की अध्यापिका कैथरिन पॉमर ने आठ अप्रैल को वैक्सीन का दूसरी डोज लगवाया और अब वो हर शनिवार को मास्क लगाकर डेटिंग पर जाती हैं और सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखती हैं। 

कैथरिन का कहना है कि इस महामारी ने एक बार फिर प्यार करने का मौका दिया है, मैं इसे गंवाना नहीं चाहती। इसी तरह कैलिफोर्निया में रहने वाली ग्राफिक डिजाइनर मिस लेंज ने कहा कि जब लॉकडाउन था, तो अपने पिता के साथ फिलाडेल्फिया में थीं। उनको अल्जाइमर बीमारी है। 

पिता के घर से लौटी तो उन्हें लगा कि अब अकेले रहना मुश्किल हो जाएगा, तभी डेटिंग एप पर उन्हें एक प्रस्ताव आया, ये स्टीफन पास्की का था। उन्होंने कहा कि हमने आगे बात बढ़ाई और शादी करने का फैसला लिया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें