फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US-China Relations: 'ट्रंप और शी जिनपिंग की मुलाकात की काफी संभावना', वांग यी के साथ बैठक के बाद बोले रूबियो

Fri, 11 Jul 2025 11:12 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कुआला लंपुर।

सार

US-China Relations: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा कि इस साल राष्ट्रपति ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच मुलाकात की संभावनाएं काफी अधिक हैं और दोनों पक्षों में इसकी मजबूत इच्छा हैं। रूबियो और चीन के विदेश मंत्री वांग यी के बीच एक घंटे की बैठक हुई, जिसे दोनों पक्षों ने रचनात्मक और सकारात्मक बताया। दोनों देशों ने सहयोग के क्षेत्रों की पहचान करने, कूटनीतिक संवाद बढ़ाने और व्यापारिक असमानताओं को दूर करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
मार्को रुबियो, अमेरिकी विदेश मंत्री - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने शुक्रवार को कहा कि इस साल अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके चीनी समकक्ष शी जिनपिंग के बीच मुलाकात की काफी अधिक संभावना है। सीएनएन ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

 
जिनपिंग के साथ ट्रंपकी बैठक के सवाल पर रूबियो ने कुआला लंपुर में पत्रकारों से कहा, संभावनाएं काफी अधिक हैं। मुझे लगता है कि दोनों पक्ष इसे होते देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि अभी किसी तारीख की पुष्टि नहीं की जा सकती, लेकिन दोनों ही देशों की ओर से  मजबूत इच्छा है कि यह बैठक हो।

रूबियो की अपने चीन के समकक्ष वांग यी के साथ करीब एक घंटे तक बैठक हुई और उन्होंने इसे बहुत रचनात्मक और सकारात्मक बैठक बताया। रूबियो ने कहा,  हम दो बड़े और शक्तिशाली देश हैं और ऐसे में कुछ मुद्दों पर मतभेद रहना स्वाभाविक है। लेकिन यह एक रचनात्मक और सकारात्मक बैठक रही। हमें अभी भी काफी काम करना है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: क्या दक्षिण चीन सागर में कम हो रहा बीजिंग का दबदबा? अमेरिकी नौसेना कमांडर ने दी चेतावनी

दोनों नेता मलयेशिया की राजधानी में आसियान और रूस, जापान, दक्षिण कोरिया और ऑस्ट्रेलिया जैसे साझेदार देशों के विदेश मंत्रियों की क्षेत्रीय बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे थे। सीएनएन के अनुसार, रूबियो की एशिया में यह पहली आधिकारिक यात्रा है। 

राष्ट्रपति ट्रंप के इस साल की शुरुआत में दोबारा सत्ता में आने के बाद से अमेरिका और चीन के बीच व्यापार संबंधों में उतार-चढ़ाव देखा गया है। लंदन में पिछले महीने हुई बातचीत के दौरान दोनों देशों ने एक व्यापार समझौते का खाका तैयार किया था, जिससे 90 दिनों के लिए तनाव में विराम मिला। यह अवधि अगस्त में खत्म होगी। सीएनएन के मुताबिक, अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट आने वाले हफ्तों में चीनी अधिकारियों से दोबारा बातचीत करेंगे।

रूबियो ने कहा कि उनकी चीनी विदेश मंत्री वांग यी से हुई बैठक में दोनों देशों ने सहयोग के संभावित क्षेत्रों की पहचान की। उन्होंने कहा, हमारा संदेश यही था कि हमारे पास रणनीतिक स्थिरता हासिल करने और बेहतर संवाद व विश्वास के निर्माण का अवसर है। 

ये भी पढ़ें: भारत-इंडोनेशिया सैन्य वार्ता संपन्न, दोनों देशों ने क्षेत्रीय शांति के लिए दोहराई प्रतिबद्धता
विज्ञापन


चीन के विदेश मंत्रालय ने भी इस बैठक को सकारात्मक, व्यावहारिक और रचनात्मक बताया। मंत्रालय ने कहा कि दोनों देशों ने कूटनीतिक चैनलों को मजबूत करने और सभी स्तरों पर संवाद को आगे बढ़ाने पर सहमति जताई। वांग यी ने अमेरिका से चीन को निष्पक्ष, वस्तुनिष्ठ और व्यावहारिक नजरिए से देखने और समान व्यवहार करने की अपील की।

मीडिया से बातचीत के दौरान रूबियो ने यह भी कहा कि अमेरिका द्वारा लगाए गए नए टैरिफ (आयात शुल्क) को चीन के लिए अवसर के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा, हम दुनिया के लगभग हर देश के साथ टैरिफ के स्तरों की दोबारा समीक्षा कर रहे हैं। यह किसी के लिए मौका नहीं है, बल्कि अमेरिका के लिए दशकों से चली आ रही व्यापारिक असमानता को खत्म करने का एक जरिया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें