फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: 'भारत पर परमाणु हमला करो, ट्रंप को मार डालो', मिनियापोलिस के शूटर की बंदूकों पर लिखे थे डराने वाले संदेश

Thu, 28 Aug 2025 10:30 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

मिनियापोलिस के एक कैथोलिक स्कूल में गोलीबारी करने वाले मिनेसोटा निवासी 23 वर्षीय रॉबिन वेस्टमैन नाम के हमलावर ने बुधवार को एनुंसिएशन कैथोलिक स्कूल में गोलीबारी की। इस दौरान आठ और 10 साल के दो बच्चों की मौत हो गई और 17 अन्य लोग घायल हो गए। इसके बाद वेस्टमैन ने कथित तौर पर खुद को भी गोली मार ली।
विज्ञापन
Minneapolis Shooting - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के मिनियापोलिस शहर में बुधवार को एक चर्च में प्रार्थना सभा में शामिल हो रहे स्कूली बच्चों पर गोलीबारी में दो छात्रों की मौत हो गई। इस दौरान 17 अन्य लोग घायल भी हुए। 23 वर्षीय रॉबिन वेस्टमैन नाम के शूटर ने तीन हथियारों एक राइफल, एक शॉटगन और एक पिस्तौल का इस्तेमाल किया और एनुंसिएशन कैथोलिक स्कूल के चर्च पर दर्जनों राउंड फायरिंग की। बाद में वेस्टमैन पार्किंग में वह मृत पाया गया। अधिकारियों का मानना है कि उसने खुद को गोली मार ली। अब उसके डिलीट हो चुके यूट्यूब चैनल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उसकी बंदूकों पर 'डोनाल्ड ट्रंप को मार डालो' और 'भारत पर परमाणु बम गिराओ' लिखा था।

विज्ञापन
Trending Videos

Minneapolis Shooting - फोटो : PTI
अदालती रिकॉर्ड से पता चला है कि 2020 में उसने अपना नाम रॉबर्ट से बदलकर वेस्टमैन कर लिया था, वेस्टमैन से महिला होने का संकेत मिलता है। 'रॉबिन डब्ल्यू' नाम के एक यूट्यूब चैनल पर कम से कम दो वीडियो पोस्ट किए गए थे, इसस पहले कि साइट एडमिनिस्ट्रेटर की ओर से चैनल को बंद कर दिया गया। लगभग 10 मिनट लंबे और मोबाइल फोन से शूट किए गए एक वीडियो में हथियारों, गोला-बारूद और भरी हुई मैगजीन का जखीरा दिखाया गया। मैगजीनों पर 'डोनाल्ड ट्रंप को मार डालो', 'ट्रंप को अभी मार डालो', 'इस्राइल को हारना चाहिए' और 'इज्राइल को जलाकर राख कर दो' लिखा हुआ था। एक हथियार पर 'भारत पर परमाणु हमला' भी लिखा हुआ था।

मैगजीनों पर 'तुम्हारा ईश्वर कहां है?' और 'बच्चों के लिए' भी लिखा हुआ था। एक पर पहले स्कूलों पर गोलीबारी कर चुके शूटरों के नाम और कुछ संदेश लिखे हुए थे। वीडियो में एक समय पर उस व्यक्ति ने एक छोटी बंदूक भी निकाली और कहा, 'यह मेरे लिए है। अगर मुझे इसकी जरूरत पड़े तो।' वीडियो में उस व्यक्ति के परिवार को लिखा एक पत्र भी दिखाया गया, जिसमें गोलीबारी से उनके लिए क्या मायने होंगे? इसके लिए माफी मांगी गई है।
विज्ञापन

Minneapolis Shooting - फोटो : PTI
लगभग 20 मिनट लंबे दूसरे वीडियो में दो अलग-अलग जर्नल दिखाए गए- पहला 150 से ज्यादा पेजों का था। सभी शायद सिरिलिक वर्णमाला में लिखे हुए थे। दूसरे जर्नल में अंतिम प्रविष्टि की तारीख 8-21-25 थी और यह 60 से ज्यादा पेजों का था। यह भी पूरी तरह से सिरिलिक में लिखा गया था।

अमेरिकी गृह सचिव क्रिस्टी नोएम ने वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि करते हुए कहा कि बेहद बीमार हत्यारे ने राइफल की मैगजीन पर 'बच्चों के लिए', 'तुम्हारा ईश्वर कहां है?' और 'डोनाल्ड ट्रंप को मार डालो' जैसे शब्द लिखे थे। उन्होंने 'एक्स' पर लिखा, 'इस स्तर की हिंसा अकल्पनीय है।' अधिकारियों ने कहा कि वेस्टमैन ने हथियार कानूनी तौर पर खरीदे थे, उसका कोई ज्ञात आपराधिक इतिहास नहीं था और उसने अकेले ही यह काम किया। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शोक के प्रतीक के रूप में पूरे देश में अमेरिकी ध्वज आधा झुकाने का आदेश दिया है। ऐनुंसिएशन कैथोलिक स्कूल में गोलीबारी कथित तौर पर जनवरी के बाद से देश में ऐसी 146वीं घटना थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें