2015 के परमाणु समझौते के अलग-अलग पहलुओं पर अमेरिका के साथ बैठक से ईरान यूरोपीय देशों से बात करने का प्रस्ताव लाया है। ईरान के प्रस्ताव के मुताबिक उसने शुक्रवार को रोम में ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी के अधिकारियों से मिलने के लिए संपर्क साधा है। बता दें कि अमेरिका और ईरान के बीच 2015 के परमाणु समझौते पर वार्ता की प्रक्रिया तेज है और शनिवार यानी तीन मई को दोनों देशों के बीच वार्ता का नया दौर शुरू होने की संभावना है।
अमेरिका और ईरान के बीच बहुप्रतीक्षित परमाणु वार्ता एक बार फिर चर्चा में है। ताजा घटनाक्रम में ईरान ने कहा कि 2015 के परमाणु समझौते पर यदि अमेरिका के साथ वार्ता फिर से शुरू होती है तो वह इस समझौते के यूरोपीय पक्षों से शुक्रवार को रोम में मुलाकात करना चाहेगा। सोमवार को ईरान के चार राजनयिकों ने यह भी कहा कि इस विचार पर यूरोपीय देशों की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। यह घटनाक्रम इसलिए भी खास है क्योंकि ईरान ने अमेरिका से पहले यूरोपीय देशों से बात करने पर जोर दिया है।
यूरोप में 3 मई को अमेरिका-ईरान वार्ता का नया दौर शुरू होने की संभावना
विज्ञापन
ईरान अमेरिका के साथ परमाणु वार्ता को आगे बढ़ाना चाहता है। पिछले सप्ताह रूस और चीन के साथ वार्ता के बाद ईरान-अमेरिका वार्ता शनिवार को ओमान में फिर से शुरू हुई। ओमानी अधिकारियों ने कहा है कि यूरोप में 3 मई को अमेरिका-ईरान वार्ता का नया दौर आयोजित किया जा सकता है। हालांकि इस बारे में कोई औपचारिक निर्णय नहीं लिया गया है।
UN के प्रतिबंधों को फिर से लागू करने के मामले में ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी के रुख पर नजरें
ई3 के नाम से जाने जाने वाले ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी के साथ ईरान ने संपर्क किया है जिससे पता चलता है कि तेहरान अपने विकल्प खुले रख रहा है, लेकिन वह यह भी आकलन करना चाहता है कि अक्तूबर से पहले संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों को फिर से लागू करने के मामले में यूरोपीय देशों का क्या रुख है।
पांच महीने में समाप्त हो जाएगा 10 साल पुराना प्रस्ताव
अक्तूबर में 2015 के समझौते को मंजूरी देने वाला प्रस्ताव समाप्त हो जाएगा। ई3 के दो राजनयिकों और एक पश्चिमी राजनयिक ने कहा कि ईरान ने पिछले शनिवार को अमेरिका के साथ वार्ता के बाद शुक्रवार को रोम में मिलने का प्रस्ताव दिया है। राजनयिकों ने कहा कि अगर ऐसा संभव नहीं हुआ, तो ईरान ने उस तिथि से पहले तेहरान में चर्चा करने का भी सुझाव दिया है।