दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय और बहुपक्षीय प्रारूपों के भीतर आपस में सहयोग को गहरा करने की संभावनाओं पर चर्चा की। दोनों पक्ष बातचीत जारी रखने पर सहमत हुए। रूस की सुरक्षा परिषद ने आधिकारिक बयान में कहा, द्विपक्षीय व बहुपक्षीय प्रारूपों के ढांचे के भीतर रूस-भारत सहयोग को गहरा करने की संभावनाओं पर चर्चा की गई। पत्रुशेव ने डोभाल को रूस में नवीनतम घटनाओं के बारे में सूचित किया।
इससे पहले मार्च में रूसी सुरक्षा परिषद के सचिव निकोलाई पत्रुशेव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग के मुद्दों पर चर्चा की थी। भारत में रूसी दूतावास ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर बैठक के बारे में जानकारी साझा की थी। तब विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा था, 'नई दिल्ली में रूसी सुरक्षा परिषद के सचिव निकोले पत्रुशेव का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वागत किया।' वहीं, भारत में रूसी दूतावास ने ट्वीट किया था, 'रूस और भारत के बीच पारस्परिक हित और द्विपक्षीय सहयोग के मुद्दों पर चर्चा की गई।
पत्रुशेव ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार डोभाल से भी मुलाकात की थी। बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने सुरक्षा क्षेत्र में रूस और भारत के बीच सहयोग को आगे बढ़ाने के तरीकों को जोर दिया था। रूसी दूतावास ने ट्वीट किया था, नई दिल्ली की यात्रा के दौरान रूसी सुरक्षा परिषद के सचिव निकोलाई पत्रुशेव ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मुलाकात की।