फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तरी आयरलैंड में अब समलैंगिक विवाह और गर्भपात अपराध नहीं

Tue, 22 Oct 2019 07:16 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तरी आयरलैंड में समलैंगिक विवाह और गर्भपात कानून को मिली मंजूरी - फोटो : Twitter
विज्ञापन

उत्तरी आयरलैंड में सोमवार को समलैंगिक विवाह और गर्भपात को कानूनी वैधता मिल गई। सरकार ने समलैंगिक विवाह और गर्भपात के प्रति उदार रवैया अपनाते हुए कहा कि यहां समलैंगिक विवाह करना और गर्भपात करवाना अब वैध होगा।

विज्ञापन


बता दें कि, उत्तरी आयरलैंड में गर्भपात कानून दुनिया में सबसे अधिक कड़े माने जाते थे। गर्भपात को लगभग सभी मामलों में प्रतिबंधित कर दिया गया था। अगर महिला की जान जोखिम में हो तब ही गर्भपात की अनुमति मिलती थी। लेकिन उत्तरी आयरलैंड के सख्त गर्भपात कानून में संशोधन की मांग को लेकर हजारों की संख्या में लोग राजधानी बेलफास्ट की सड़कों पर उतर आए थे। इसके बाद सरकार को जनता की मांग के आगे झुकना पड़ा। हालांकि, डेमोक्रेटिक यूनियनिस्ट पार्टी (DUP) के नेताओं ने इस कानून को पास होने से रोकने की कोशिश भी की।
विज्ञापन

 
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें