फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला प्रोफेसरों से किया वेतन में भेदभाव, अब प्रिंसटन यूनिवर्सिटी चुकाएगी नौ करोड़ रुपये

Fri, 16 Oct 2020 08:00 AM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, प्रिंसटन
विज्ञापन
प्रिंसटन यूनिवर्सिटी - फोटो : social media
विज्ञापन

महिला प्रोफेसरों को पुरुष के मुकाबले कम वेतन देने के खुलासे के बाद प्रिंसटन यूनिवर्सिटी उन्हें बकाया देने के लिए तैयार हो गई है। यूनिवर्सिटी के इस तरह के भेदभाव का व्यवहार अमेरिकी श्रम विभाग की जांच में सामने आया था, जिसके बाद यूनिवर्सिटी अब महिला प्रोफेसरों को नौ करोड़ा रुपये चुकाएगी।

विज्ञापन



जांच में पाया गया कि यूनिवर्सिटी ने 106 पूर्णकालिक महिला प्रोफेसरों को 2012-14 के बीच पुरुष प्रोफेसरों की तुलना में कम वेतन दिया था। हालांकि शुरुआत में यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने अपनी गलती मानने से इनकार कर दिया लेकिन फिर मुकदमेबाजी के डर से वह अधिकारियों के सामने समझौता करने के लिए तैयार हो गई। 

इस समझौते के तहत फिलहाल महिला प्रोफेसरों को बकाया के रूप में 6.80 करोड़ रुपये और करीब दो करोड़ रुपये भविष्य में सैलरी के साथ दिए जाएंगे। क्रॉनिकल ऑफ हायर एजुकेशन के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 2018 में प्रिंसटन यूनिवर्सिटी में पूर्णकालिक महिला प्रोफेसरों को 1.72 करोड़ रुपये मिले तो पुरुषों ने 1.85 करोड़ कमाए थे। 
विज्ञापन


यह लिंगभेद सामने आने पर यूनिवर्सिटी ने भविष्य में समान तनख्वाह देने के लिए कई कदम उठाने पर सहमति जताई है। भर्ती से लेकर सालाना वेतन वृद्धि में महिलाओं का समान ध्यान रखा जाएगा। साथ ही महिलाओं के कम प्रतिनिधित्व वाले पदों पर भी फोकस रहेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें