सोशल मीडिया की लत से पूरी दुनिया परेशान है। अब इस लत को छुड़ाने में सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी फेसबुक ही आपकी भी मदद करेगी। एक बयान जारी करते हुए फेसबुक ने कहा कि फेसबुक और इंस्टाग्राम पर समय प्रबंधन में उसके नए टूल्स मदद करेंगे। बयान में कहा गया कि हम चाहते हैं कि लोग अपनी इच्छानुसार, सकारात्मक और प्रेरणादायक होने के लिए फेसबुक और इंस्टाग्राम पर समय बिताएं। इसके साथ ही माता-पिता और बच्चे अपनी आदतों के बारे में बात करें, जो कि उनके लिए सही है।