फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान : मुशर्रफ की याचिका पर अदालत ने भेजा सरकार को नोटिस

Tue, 17 Dec 2019 04:39 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

  • पाक के पूर्व सैन्य तानाशाह ने राजद्रोह मामले पर रोक लगाने का किया है अनुरोध
  • विशेष अदालत लंबे समय से चल रहे राजद्रोह के मामले पर आज फैसला सुना सकती है
विज्ञापन
परवेज मुशर्रफ (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के पूर्व सैन्य तानाशाह परवेज मुशर्रफ की राजद्रोह मामले पर रोक की मांग करने वाली याचिका पर लाहौर हाईकोर्ट ने सोमवार को सरकार को नोटिस जारी किया। मामला इस्लामाबाद की विशेष अदालत में चल रहा है। हालांकि मंगलवार को अदालत ने उन्हें देश के साथ राजद्रोह करने के आरोप में सजा-ए-मौत की सजा सुनाई है।

विज्ञापन

 


पाकिस्तानी अखबार द डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, मार्च 2016 से दुबई में रह रहे मुशर्रफ ने याचिका में अनुरोध किया है कि उनके खिलाफ लंबित सुनवाई और सभी कार्रवाई को असंवैधानिक घोषित किया जाए।

संभावना है कि तीन सदस्यीय विशेष अदालत लंबे समय से चल रहे राजद्रोह के मामले पर आज फैसला सुना सकती है। हालांकि, इससे पहले इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने विशेष अदालत को फैसला सुनाने से रोकने का आदेश दिया था।

विज्ञापन


लेकिन विशेष अदालत ने पिछले महीने फैसला सुरक्षित रख लिया। पाक के पूर्व राष्ट्रपति मुशर्रफ संविधान को भंग करने और 2007 में आपात शासन लगाने के मामले में राजद्रोह के आरोपों का सामना कर रहे हैं। 76 साल के मुशर्रफ उपचार के लिए दुबई गए थे और तब से सुरक्षा व स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर लौटे नहीं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें