फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर कोरियाई हैकर्स ने की ब्रिटिश कोरोना वैक्सीन फार्मूला चुराने की कोशिश

Sat, 28 Nov 2020 04:05 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, लंदन
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

कुछ संदिग्ध उत्तर कोरियाई हैकर्स ने हालिया सप्ताहों में ब्रिटिश दवा कंपनी एस्ट्राजेनेका की कोरोना वैक्सीन का फॉर्मूला चुराने की कोशिश की है। इस मामले की जानकारी रखने वाले दो व्यक्तियों के मुताबिक, उत्तर कोरियाई हैकर्स ने कंपनी के कंप्यूटर नेटवर्क हैक करने की कोशिश की है।

विज्ञापन


इन हैकर्स ने खुद को रिक्रूटर्स बताते हुए सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट लिंक्डइन और व्हाट्सएप के जरिए एस्ट्राजेनेका से संपर्क साधने की कोशिश की। सूत्रों के मुताबिक, हैकर्स ने एस्ट्राजेनेका के स्टाफ को नई नौकरी देने का झांसा देते हुए एक ईमेल भेजा, जिसमें उन्होंने हैकिंग के लिए कोडिंग की थी। उन्होंने कंपनी के सभी विभागों के कर्मचारियों को यह ईमेल किया था।


बता दें कि पूरी दुनिया में हाहाकार मचा रही कोरोना वायरस महामारी की ज्यादा प्रभावी वैक्सीन बनाने वाली तीन कंपनियों में से एस्ट्राजेनेका भी एक है। फिलहाल कंपनी ने इस हैकर अटैक के बारे में कोई बयान नहीं दिया है। लेकिन कंपनी के सूत्रों ने इसकी पुष्टि कर दी है। बता दें कि इसी महीने माइक्रोसॉफ्ट ने उत्तर कोरियाई हैकर्स द्वारा कोरोना वैक्सीन का ब्योरा चुराने की कोशिश करने की चेतावनी जारी की थी। दक्षिण कोरिया ने भी अपने देश की खुफिया एजेंसी द्वारा कुछ ऐसे साइबर हमले विफल किए जाने का दावा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें