फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटेन में भारतीय मूल के व्यक्ति पर अपनी मां की हत्या का आरोप

Sat, 28 Nov 2020 04:01 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी,लंदन।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

ब्रिटेन में एक 31 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति पर अपनी मां की हत्या का आरोप लगाया गया और शुक्रवार को उसे लंदन में विंबलडन मजिस्ट्रेट कोर्ट के सामने पेश किया गया।

विज्ञापन


पश्चिम लंदन के ग्रीनफोर्ड में शनील पटेल की 62 वर्षीय मां हंसा पटेल के सिर पर चोट लगने से मौत के बाद उसे घर से गिरफ्तार किया गया। मेट्रोपोलिटन पुलिस ने एक बयान में कहा कि शनील पटेल, हंसा पटेल का बेटा है। ग्रीनफोर्ड में घर पर एक महिला के सिर पर चोट लगने से मौत होने के बाद पुलिस को बुलाए जाने पर घटना की जांच शुरू की गई।


पुलिस अधिकारी और पैरामेडिक्स स्टॉफ के साथ ही एक पुलिस हेलिकॉप्टर वहां गए और उस महिला के सिर पर चोट लगने से मौत हुई थी। मेट्रोपॉलिटन वेस्ट एरिया कमांड के मुख्य अधीक्षक पीटर गार्डनर ने कहा कि यह एक दुखद घटना है और इस कठिन समय में पुलिस पीड़ित परिवार के साथ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें