फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उ. कोरिया पर एकतरफा कार्रवाई संभव: अमरीका

Sun, 11 Sep 2016 01:22 PM IST
बीबीसी
विज्ञापन
उत्तर कोरिया - फोटो : BBC
विज्ञापन
उत्तर कोरिया के मामले में अमरीका के विशेष प्रतिनिधि का कहना है कि अमरीका उत्तर कोरिया के ताजा परमाणु परीक्षण के लिए उसके खिलाफ एकतरफा कारर्वाई पर विचार कर रहा है। विशेष प्रतिनिधि सुंग किम का कहना है कि अमरीका का यह कदम संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की ओर से नए प्रतिबंधों की तैयारी के अलावा होगा।
विज्ञापन


किम ने जापान में अधिकारियों के साथ औपचारिक बैठक में ये बातें कही हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर कोरिया के खिलाफ अमरीका कई दूसरी कार्रवाइयों पर भी विचार कर रहा है। इसमें वह जापान और दक्षिण कोरिया से सहयोग ले सकता है।

उत्तर कोरिया ने शुक्रवार को अपना पांचवां परमाणु परीक्षण किया है। इसे अब तक का सबसे ताकतवर परीक्षण बताया जा रहा है। इसके बाद आशंका जताई जा रही है कि उत्तर कोरिया ने परमाणु हथियार विकसित करने में महत्वपूर्ण प्रगति कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें