फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

North Korea: देश की परमाणु ताकत बढ़ाने पर किम जोंग उन का जोर, बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण, जानिए खासियत

Sat, 18 May 2024 08:39 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, प्योंगयांग

सार

यह परीक्षण शक्तिशाली हथियार प्रणाली विकसित करने की नियमित गतिविधियों के तहत किया गया। बीते कुछ महीनों में उत्तर कोरिया ने क्रूज मिसाइलें, सामरिक रॉकेट और हाइपरसोनिक हथियारों का भी प्रक्षेपण किया है। 
विज्ञापन
उत्तर कोरिया ने मिसाइल का सफल परीक्षण किया - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर कोरिया लगातार अपने हथियारों के बेड़े को मजबूत करता जा रहा है। अब यहां के राष्ट्रपति किम जोंग उन ने एक बार फिर देश की परमाणु शक्ति को बढ़ाने का संकल्प लिया है। ऐसे में उत्तर कोरिया ने एक बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया। 

विज्ञापन


देश की परमाणु शक्ति को और मजबूत करने पर जोर
एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि किम ने देश की परमाणु शक्ति को और मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठाने पर जोर दिया है। इसके लिए एक नई ऑटोनोमस नेविगेशन सिस्टम के सटीक होने और विश्वसनीयता का आंकलन करने के मिशन पर पूर्वी सागर यानी जापान सागर में इसका सफल परीक्षण किया गया। राष्ट्रपति उन ने मिसाइल परीक्षण को लेकर खुशी जताई है।

दक्षिण कोरिया ने भी दी जानकारी
दक्षिण कोरिया की सरकार ने शुक्रवार को मिसाइल दागने की जानकारी दी है। उसका कहना है कि उत्तर कोरिया ने कम दूरी की कई संदिग्ध बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं। सियोल ने मिसाइल परीक्षण की इस घटना को उत्तर कोरिया के पूर्वी वॉनसन क्षेत्र से लगे तट पर पानी में कई उड़ने वाली वस्तुएं, जिन्हें छोटी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें माना जाता है के रूप बताया है।
विज्ञापन


यह है खासियत
सियोल में ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का कहना है कि मिसाइलों ने करीब 300 किलोमीटर (186 मील) की दूरी तय की है। उन्होंने ये भी कहा कि सेना ने प्रक्षेपण की तैयारी को लेकर सतर्कता और निगरानी को मजबूत रखा है। साथ ही उन्होंने वाशिंगटन और टोक्यो के साथ इस परीक्षण की जानकारी साझा की।

पड़ोसी देश की सुरक्षा नहीं हुई प्रभावित
यह परीक्षण शक्तिशाली हथियार प्रणाली विकसित करने की नियमित गतिविधियों के तहत किया गया। बीते कुछ महीनों में उत्तर कोरिया ने क्रूज मिसाइलें, सामरिक रॉकेट और हाइपरसोनिक हथियारों का भी प्रक्षेपण किया है। वहीं, उत्तर कोरिया ने यह भी एलान किया कि इस परीक्षण से किसी भी पड़ोसी देश की सुरक्षा प्रभावित नहीं हुई और इसका क्षेत्रीय स्थिति से कोई लेना-देना नहीं है। यह अपने देश की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए एक अभियान है।

रूस को हथियार भेज रहा उत्तर कोरिया
सियोल और वाशिंगटन ने उत्तर कोरिया पर रूस को हथियार भेजने का आरोप लगाया है। इन देशों का कहना है कि उत्तर कोरिया संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों का उल्लंघन कर रहा है। हालांकि, किम की बहन किम यो जोंग ने सियोल और वाशिंगटन पर इस मुद्दे पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। इसके कुछ घंटों बाद मिसाइल का प्रक्षेपण किया गया।

किम जोंग उन ने दी फिर दी धमकी
जिस दिन मिसाइल का प्रक्षेपण किया गया उसी दिन किम जोंग उन ने एक सैन्य उत्पादन केंद्र का दौरा किया। यहां परमाणु बल को और अधिक तेजी से मजबूत करने का आह्वान किया। एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि किम ने शनिवार को कहा कि बिना रुके और हिचकिचाहट के परमाणु शक्ति को और मजबूत किया जाए। दुश्मन तभी डरेंगे और आग से खेलने की हिम्मत नहीं करेंगे जब वे हमारे राज्य की परमाणु युद्ध की स्थिति देखेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें