फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर कोरिया के बयान शत्रुतापूर्ण-नकारात्मक और अनावश्यक : अमेरिका

Tue, 17 Dec 2019 03:24 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, किम जोंग (फाइल फोटो)
विज्ञापन

उत्तर कोरिया के साथ वार्ता में शामिल एक शीर्ष अमेरिकी प्रतिनिधि ने सोमवार को प्योंगयांग की मांगों को शत्रुतापूर्ण और अनावश्यक करार दिया। हालांकि अमेरिका ने नए सिरे से वार्ता करने के लिए द्वार भी खुले रखे हैं। बता दें, उत्तर कोरिया ने जोर दिया है कि अमेरिका इस साल दिसंबर के अंत तक उसे नई रियायतों का एक प्रस्ताव दें।

विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन के बीच फरवरी में हनोई में हुई बातचीत के बेनतीजा रहने के बाद से ही प्रक्रिया में गतिरोध बना हुआ है। इस बीच किम जोंग ने हाल ही में अमेरिका के लिए कई कठोर बातें भी कहीं। इनके बारे में अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि स्टीफन बिगन ने सियोल में कहा, ‘हमने वह सब सुना है।’ 

उन्होंने कहा, ‘यह निराशाजनक है कि उनके बयानों का लहजा अमेरिका, कोरियाई गणराज्य, जापान और यूरोप में हमारे मित्रों के प्रति शत्रुतापूर्ण, नकारात्मक और गैरजरूरी था।’ उन्होंने कहा, ‘अमेरिका ने समय-सीमा नहीं बल्कि एक लक्ष्य तय किया है।’
विज्ञापन


वार्ता का विकल्प खुले होने के भी संकेत
अमेरिकी राजनयिक स्टीफन बिगन के मुताबिक प्योंगयांग ने कहा था कि यदि वाशिंगटन उन्हें स्वीकार्य प्रस्ताव देने में नाकाम रहता है तो वह ‘नया तरीका’ अपनाएंगे। हालांकि इसके बावजूद अमेरिका ने वार्ता का विकल्प खुले होने का संकेत भी उत्तर कोरिया को दिया है। उन्होंने कहा, ‘अब समय आ गया है कि हम अपना काम करें। आएं इसे करें। हम यहां हैं और आपको पता है कि हम तक कैसे पहुंचना है।’

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें