फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर कोरिया में कोरोनावायरस के संदिग्ध मरीज को गोली मारी, सार्वजनिक स्थल पर जाने की मिली सजा

Thu, 13 Feb 2020 08:47 PM IST
अमित कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

कोरोनावायरस के डर के बीच चीन से लौटे एक व्यक्ति को उत्तर कोरिया में सरेआम गोली मार दी गई है। माना जा रहा है कि यह शख्स कोरोनावायरस से पीड़ित था और उसे सार्वजनिक स्नान वाले स्थान पर देखा गया था, जो नियमों के खिलाफ है। जबकि उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन ने चीन से लौटने वाले सभी लोगों के लिए सख्त नियम बनाए हैं। 
विज्ञापन
-
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मीडिया खबरों के मुताबिक कोरोनावायरस के संदिग्ध इस शख्स ने सख्त नियमों का उल्लंघन किया था। उसे आइसोलेशन कक्ष में रहना था, लेकिन उसे सार्वजनिक स्नान वाले स्थान पर देखा गया था। पिछले 30 दिनों में चीन से लौटने वाले सभी उत्तर कोरियाई नागरिकों को आइसोलेशन कक्ष में रखा जा रहा है। इस बीच रेड क्रॉस ने कोरोनावायरस से बचाव के लिए उत्तर कोरिया पर लगे प्रतिबंधों को तुरंत रूप से हटाने का आग्रह किया है। एक बयान में कहा गया है, 'हमें पता चला है कि वहां सुरक्षात्मक उपकरणों और टेस्टिंग किट की आपात जरूरत है।'

विज्ञापन


उत्तर कोरिया ने अब तक कोरोनावायरस के मरीजों की संख्या को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। मगर स्थानीय मीडिया का कहना है जिन लोगों में लक्षण दिखाई दिए थे, उन्हें 30 दिन तक आइसोलेशन में रहना होगा। सभी सरकारी संस्थानों और उत्तर कोरिया में रह रहे विदेशियों पर यह नियम लागू होंगे। 

दुनियाभर से कटे उत्तर कोरिया ने चीन से आने वाले विमान और ट्रेन सेवा को बंद कर दिया है। इसके अलावा यहां आने वाले प्रत्येक विदेशी को एक हफ्ते तक आइसोलेशन वार्ड में रहना जरूरी है। अंतरराष्ट्रीय पर्यटन पर प्रतिबंध लगाने के साथ उसने अपनी अंतरराष्ट्रीय सीमा भी बंद कर दी है। 
विज्ञापन


दक्षिण कोरिया के कुछ मीडिया संस्थानों ने उत्तर कोरिया में कोरोनावायरस के मरीजों और इससे लोगों के मरने का दावा किया है, लेकिन प्योंगयांग में मौजूद विश्व स्वास्थ्य संगठन के अधिकारी ने इस संबंध में किसी तरह की जानकारी नहीं होने की बात कही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें