फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia Ukraine War: 'उत्तर कोरिया ने यूक्रेन के खिलाफ रूस भेजे नए सैनिक', दक्षिण कोरिया का बड़ा दावा

Thu, 27 Feb 2025 06:27 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल

सार

दक्षिण कोरिया की जासूसी एजेंसी ने गुरुवार को कहा कि उत्तर कोरिया ने रूस में अतिरिक्त सैनिक भेजे हैं। दक्षिण कोरिया की राष्ट्रीय खुफिया सेवा (एनआईएस) ने कहा कि हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि उत्तर कोरिया ने कितने और नए सैनिक रूस भेजे हैं।
विज्ञापन
उत्तर कोरिया के सैनिकों संग किम जोंग - फोटो : एएनआई / रॉयटर्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक ओर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के लिए बातचीत की कोशिश में जुटे हैं। वहीं दूसरी ओर रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर दक्षिण कोरिया ने बड़ा दावा किया है। दक्षिण कोरिया की जासूसी एजेंसी ने गुरुवार को कहा कि उत्तर कोरिया ने रूस में अतिरिक्त सैनिक भेजे हैं। रूस की ओर से यूक्रेन के खिलाफ युद्ध के दौरान कई उत्तर कोरियाई सैनिकों की मौत के बाद यह कदम उठाया गया है। 

विज्ञापन


दक्षिण कोरिया की राष्ट्रीय खुफिया सेवा (एनआईएस) ने कहा कि हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि उत्तर कोरिया ने कितने और नए सैनिक रूस भेजे हैं। एनआईएस ने यह भी कहा कि रूस के कुर्स्क क्षेत्र में बड़ी संख्या में उत्तर कोरियाई सैनिक मारे गए थे। इसके बाद रूस ने उत्तर कोरियाई सैनिकों को यहां से हटा लिया था। मगर फरवरी के पहले सप्ताह में यहां सैनिकों को फिर से तैनात कर दिया गया। वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने सात फरवरी को अपने संबोधन में कहा था कि कुर्स्क में यूक्रेन पर हमले बढ़ रहे हैं। यहां उत्तर कोरियाई सैनिक रूसी सेना के साथ लड़ रहे हैं।

अमेरिका और दक्षिण कोरिया लगातार कर रहे दावा 
पश्चिमी, दक्षिण कोरियाई और यूक्रेनी खुफिया एजेंसियों ने पहले भी कहा था कि उत्तर कोरिया ने रूस की सेना का समर्थन करने के लिए अपने 10,000 से अधिक सैनिकों को तैनात किया है। यूं तो  उत्तर कोरियाई सैनिक बेहद अनुशासित और अच्छी तरह प्रशिक्षित हैं, लेकिन युद्ध का अनुभव न होने और क्षेत्र की जानकारी न होने वे हमलों के शिकार हो गए हैं। 
विज्ञापन


पिछले महीने दक्षिण कोरिया की राष्ट्रीय खुफिया सेवा (एनआईएस) ने कहा था कि रूस-यूक्रेन युद्ध में करीब 300 उत्तर कोरियाई सैनिक मारे गए और 2,700 अन्य घायल हुए। जबकि यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने मारे गए या घायल उत्तर कोरियाई लोगों की संख्या 4,000 बताई थी। अब दक्षिण कोरिया ने दावा किया कि जनवरी और फरवरी के बीच कुर्स्क में अतिरिक्त एक से तीन हजार उत्तर कोरियाई सैनिकों को तैनात किया गया था।

दक्षिण कोरिया को इस बात का है डर
दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसी के प्रमुख का ये भी दावा है कि उत्तर कोरिया ने अगस्त 2023 के बाद से करीब 13 हजार कंटेनर आर्टिलरी, मिसाइलें और अन्य हथियार रूस भेजे हैं। दक्षिण कोरिया को आशंका है कि यूक्रेन युद्ध में मदद के बदले रूस उत्तर कोरिया को अहम हथियार और तकनीक दे सकता है। साथ ही उन्हें आशंका है कि रूस, उत्तर कोरिया के परमाणु और मिसाइल कार्यक्रम को भी मदद दे सकता है। उत्तर कोरिया को रूस से आर्थिक और अन्य सहायता मिलने की भी उम्मीद है।

ट्रंप कर रहे युद्ध को खत्म कराने की कोशिश
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूस और यूक्रेन युद्ध खत्म कराने की कोशिश में है। बताया जाता है कि उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग युद्ध समाप्त होने से पहले रूसी सहायता प्राप्त करने के लिए रूस में और अधिक सैनिक भेज सकते हैं।
विज्ञापन


संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें