फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

North Korea-US Row: दुष्ट देश कहने पर उत्तर कोरिया की अमेरिका को चेतावनी, कहा- ऐसे खत्म नहीं होगी शत्रुता

Mon, 03 Feb 2025 09:17 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल

सार

30 जनवरी को एक कार्यक्रम में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने विदेश नीति को लेकर उत्तर कोरिया और ईरान को दुष्ट देश करार दिया था। इस परउत्तर कोरिया के विदेश मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका के विदेश नीति के प्रभारी ने अपने शब्दों और कामों के जरिये एक बार फिर अपने देश की शत्रुतापूर्ण नीति का प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो और उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर कोरिया ने अमेरिकी विदेश मंत्री पर हमला बोला है। उत्तर कोरिया को दुष्ट राज्य कहने पर किम जोंग प्रशासन ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो को चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसी अशिष्ट और निरर्थक टिप्पणियां कभी भी अमेरिकी हितों को पूरा नहीं कर पाएंगीं। ऐसे शब्दों से कभी शत्रुता खत्म नहीं होगी। 

विज्ञापन


उत्तर कोरिया के विदेश मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका के विदेश नीति के प्रभारी ने अपने शब्दों और कामों के जरिये एक बार फिर डेमोक्रेटिक पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया (डीपीआरके) के प्रति अपने देश की शत्रुतापूर्ण नीति का प्रदर्शन किया है। रूबियो की टिप्पणी डीपीआरके के बारे में नए अमेरिकी प्रशासन की गलत सोच को दर्शाती है। इससे अमेरिकी हितों को कभी बढ़ाने में मदद नहीं मिल सकेगी। 

30 जनवरी को एक कार्यक्रम में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने विदेश नीति को लेकर उत्तर कोरिया और ईरान को दुष्ट देश करार दिया था। 

ट्रंप ने किम को बताया था स्मार्ट
पिछले दिनों अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किम को स्मार्ट आदमी बताते हुए उत्तर कोरियाई यात्रा करने की बात पर सहमति जताई थी। ट्रंप ने कहा था कि वह उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग से संपर्क करने वाले है। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने किम के साथ अच्छा संबंध स्थापित किया है और किम धार्मिक कट्टरपंथी नहीं हैं। 
विज्ञापन


किम जोंग ने किया था परमाणु शस्त्रागार उत्पादन बेस का दौरा
हाल ही में उत्तर कोरिया के तानशाह किम जोंग ने उत्पादन बेस का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने देश की परमाणु क्षमता को मजबूत करने का आह्वान किया था। किम के दौरे से साफ है कि अमेरिका से तनाव के बीच उत्तर कोरिया अपने परमाणु हथियारों का विस्तार कर रहा है। इससे पहले उत्तर कोरिया ने एक क्रूज मिसाइल प्रणाली का परीक्षण किया। इस साल में यह उनका तीसरा हथियार प्रदर्शन है। उत्तर कोरिया के इस कदम से यह पता चलता है कि वह अपने हथियार परीक्षणों और अमेरिका के खिलाफ अपने टकराव के रुख को फिलहाल बरकरार रखने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें