फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

North Korea: अमेरिका की चेतावनी के बाद भी अड़ियल किम जोंग नहीं आए हरकतों से बाज, एक साथ दागीं आठ बैलिस्टिक मिसाइलें 

Sun, 05 Jun 2022 09:12 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, उत्तर कोरिया

सार

उत्तर कोरिया की ओर से यह मिसाइल परीक्षण ऐसे समय में किया गया है, जब एक दिन पहले यानी शुक्रवार को ही अमेरिकी प्रतिनिधि सुंग किम दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल पहुंचे थे। हालिया घटनाक्रम अमेरिका के साथ तनाव को और बढ़ा सकता है। 
विज्ञापन
किम जोंग उन (फाइल फोटो) - फोटो : Agency
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन अपनी हरकतों को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। अमेरिका और अपने पड़ोसी मुल्क दक्षिण कोरिया की चेतावनी के बावजूद किम आए दिन मिसाइल परीक्षण कर रहे हैं। अब खबर है कि उत्तर कोरिया ने रविवार सुबह एक अज्ञात बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है। मिसाइल लॉन्च की जानकारी दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के हवाले से आई है।

विज्ञापन


वहीं जापान की क्योदो समाचार एजेंसी का कहना है कि उत्तर कोरिया ने एक के बाद एक करके आठ बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं। यह दावा एक सरकारी सूत्र के हवाले से किया गया है। इससे पहले उत्तर कोरिया अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण भी कर चुका है। 

एक दिन पहले ही सियोल पहुंचे थे अमेरिकी दूत 
उत्तर कोरिया की ओर से यह मिसाइल परीक्षण ऐसे समय में किया गया है, जब अमेरिका और दक्षिण कोरिया से उसका विवाद बढ़ता ही जा रहा है। जानकारी के तहत एक दिन पहले यानी शुक्रवार को ही अमेरिकी प्रतिनिधि दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल पहुंचे थे। ऐसे में हालिया घटनाक्रम इस तनाव को और बढ़ा सकता है। 
विज्ञापन


चेतावनी के बाद भी नहीं मान रहे किम
अमेरिका ने हाल ही में उत्तर कोरियाई मिसाइल परीक्षण कार्यक्रम के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उत्तर कोरिया की कंपनी तथा एक शख्स पर प्रतिबंध लगा दिया था। यह कार्रवाई इन पर उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षण का समर्थन करने पर की गई थी। इसके बाद  अमेरिक उत्तर कोरिया को चेताया कि अगर किम जोंग उन अपनी हरकतों से बाज नहीं आते तो ऐसे प्रतिबंध और लगाए जा सकते हैं।

प्रतिबंधित है ICBM मिसाइल 
पिछले दिनों उत्तर कोरिया द्वारा जिस अंतरमहाद्वीपीय बैलेस्टिक मिसाइल (ICBM) का परीक्षण किया गय था, वह प्रतिबंधित है। इसके बावजूद किम जोंग इस मिसाइल का परीक्षण कर रहे हैं। दरअसल, संयुक्त राष्ट्र ने उत्तर कोरिया पर बैलिस्टिक और परमाणु हथियारों के परीक्षण पर रोक लगा रखी है। इसके उल्लंघन के बाद यूएन ने और भी सख्त प्रतिबंध लगाए हैं। वहीं उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन ने तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ बातचीत के बाद लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों और परमाणु परीक्षणों के परीक्षण पर रोक लगा दी थी, लेकिन 2020 में किम पलट गए थे। उन्होंने एलान कर दिया था कि वह इससे बंधे नहीं हैं।

खतरनाक है यह मिसाइल 
विशेषज्ञों के मुताबिक, आईसीबीएम हजारों किलोमीटर की दूरी तय करने में सक्षम है और यह भारी तबाही मचा सकती है। एक निश्चित पथ पर आईसीबी मिसाइल हजारों किलोमीटर तक का सफर कर सकती है। इस तरह अमेरिका भी उत्तर कोरिया की मिसाइल की जद में आ सकता है। 2017 में उत्तर कोरिया पर इस मिसाइल के परीक्षण पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें