फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

North Korea: किम की बहन यो-जोंग ने खुफिया उपग्रह पर संदेह वाले आकलन को ‘कुत्तों के भौंकने’ जैसा बताया

Wed, 21 Dec 2022 12:27 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल

सार

उत्तर कोरियाई समाचार एजेंसी केसीएनए ने इस बाबत दो तस्वीरें भी जारी की थीं। वर्कर्स पार्टी की वरिष्ठ अधिकारी किम यो-जोंग ने कहा, क्या उन्हें नहीं लगता कि उनका आकलन लापरवाही भरा है।
विज्ञापन
किम यो जोंग - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन की बहन किम यो-जोंग ने उस आकलन को ‘दुर्भावनापूर्ण अपमान’ और ‘कुत्तों के भौंकने’ के बराबर बताते हुए खारिज कर दिया, जिसमें देश के जासूसी उपग्रह व अन्य सैन्य क्षमताओं पर संदेह जताया गया है। उत्तर कोरिया ने कहा था कि उसने अपने पहले खुफिया उपग्रह के निर्माण के लिए अंतिम चरण के परीक्षण किए हैं। 
विज्ञापन


उत्तर कोरियाई समाचार एजेंसी केसीएनए ने इस बाबत दो तस्वीरें भी जारी की थीं। वर्कर्स पार्टी की वरिष्ठ अधिकारी किम यो-जोंग ने कहा, क्या उन्हें नहीं लगता कि उनका आकलन लापरवाही भरा है। उन्होंने उपग्रह की तस्वीरों पर दक्षिण कोरिया के विशेषज्ञों की टिप्पणी को बकवास, दुर्भावना से किया जाने वाले अपमान और कुत्तों के भौंकने जैसा बताया। यो-जोंग ने कहा, उपग्रह परीक्षण के दौरान एक आम कैमरे का इस्तेमाल इसलिए किया गया, क्योंकि एक बार के परीक्षण के लिए महंगे, उच्च-रेजॉल्यूशन वाले कैमरे का इस्तेमाल करने का कोई मतलब नहीं बनता। उन्होंने कहा कि उत्तर कोरिया ने अंतरिक्ष प्रक्षेपण वाहनों के रूप में दो पुरानी मिसाइलों का इस्तेमाल किया है। उन्होंने दक्षिण कोरिया के उस आकलन को भी खारिज कर दिया कि उत्तर कोरिया के पास अमेरिका को निशाना बनाने में सक्षम पर्याप्त प्रौद्योगिकी नहीं है।

अमेरिका ने उड़ाए बमवर्षक, स्टील्थ जेट
अमेरिका ने मंगलवार किम जोंग-उन की बहन की धमकी के बाद कोरियाई प्रायद्वीप के पास दक्षिण कोरिया के साथ साझा युद्धाभ्यास के दौरान जंगी विमानों के साथ परमाणु सक्षम बमवर्षक और उन्नत स्टील्थ जेट उड़ाए। इससे क्षेत्र में तनाव फैला हुआ है। दक्षिण कोरियाई रक्षा मंत्रालय ने कहा कि अमेरिकी बी-52 बमवर्षकों और एफ-22 स्टील्थ लड़ाकू विमानों की तैनाती दक्षिण कोरिया की रक्षा के लिए एक समझौते का हिस्सा थी। यह साझा युद्धाभ्यास जेजू द्वीप के दक्षिण-पश्चिम समुद्र में हुआ। अमेरिकी एफ-22 जेट चार साल में पहली बार दक्षिण कोरिया में तैनात किए गए थे और साझा प्रशिक्षण के लिए इस पूरे सप्ताह रुकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें