गौरतलब है कि उसका यह कदम दक्षिण कोरिया की चेतावनियों और प्योंगयांग पर बैलिस्टिक मिसाइल प्रौद्योगिकी का उपयोग करने पर प्रतिबंध लगाने वाले कई संयुक्त राष्ट्र प्रस्तावों के बावजूद उठाया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
दक्षिण कोरिया और उत्तर कोरिया के बीच की खींचतान जगजाहिर है। उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन अपने मिसाइल परीक्षणों के लिए जाने जाते हैं। वहीं एक बार फिर उन्होंने पूरी दुनिया को चौंकाया है। दरअसल, उत्तर कोरिया ने उपग्रह प्रक्षेपण की औपचारिक सूचना जारी की है। जिसके बाद से तनाव और बढ़ गया है।
विज्ञापन
उत्तर कोरिया ने यह सूचना बुधवार को ही जारी कर दी थी। गौरतलब है कि उसका यह कदम दक्षिण कोरिया की चेतावनियों और प्योंगयांग पर बैलिस्टिक मिसाइल प्रौद्योगिकी का उपयोग करने पर प्रतिबंध लगाने वाले कई संयुक्त राष्ट्र प्रस्तावों के बावजूद उठाया है।
दरअसल, जापान के तट रक्षक ने मंगलवार को कहा कि उत्तर कोरिया ने 22 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच पीले सागर और पूर्वी चीन सागर की दिशा में एक अंतरिक्ष उपग्रह ले जाने वाले रॉकेट को लॉन्च करने की अपनी योजना के बारे में जापान को सूचित किया है। यदि ऐसा किया जाता है, तो यह इस वर्ष परमाणु-सशस्त्र राज्य द्वारा जासूसी उपग्रह को कक्षा में स्थापित करने का तीसरा प्रयास होगा।