फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

North Korea: सैन्य क्षमता में इजाफा करने में जुटा उत्तर कोरिया, तानाशाह किम ने आंकी नए हमलावर ड्रोनों की ताकत

Thu, 27 Mar 2025 07:53 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल

सार

Kim Jong Un: उत्तर कोरिया लगातार अपनी सैन्य शक्ति में इजाफा कर रहा है। किम जोंग उन ने ड्रोन प्रौद्योगिकी परिसर और एक इलेक्ट्रॉनिक युद्ध अनुसंधान समूह के दौरे के दौरान नए हमलावर ड्रोन के परीक्षण का जायजा लिया। उन्होंने ड्रोन का उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया। 
विज्ञापन
किम जोंग उन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर कोरिया अपनी सैन्य क्षमता में इजाफा करने में जुटा हुआ है। तानाशाह किम जोंग उन ने नए हमलवार और टोही ड्रोनों की ताकत को आंका। उन्होंने नए ड्रोनों के परीक्षण का अवलोकन किया। इसके अलावा उन्होंने ड्रोनों का उत्पादन बढ़ाने की बात कही। 
विज्ञापन


उत्तर कोरिया की आधिकारिक कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने जो तस्वीरें जारी की हैं, उसमें किम जोंग एक बड़े टोही ड्रोन का जायजा लेते नजर आ रहे हैं। यह ड्रोन बोइंग के ई-7 वेजटेल एयरबोर्न वार्निंग एंड कंट्रोल एयरक्राफ्ट जैसा नजर आ रहा है। परीक्षण के दौरान टोही ड्रोन की कई लक्ष्यों को ट्रैक करने, जमीन और समुद्र में सैन्य गतिविधियों की निगरानी करने की क्षमता को आंका गया। 

ये भी पढ़ें: डॉक्टरेट की पढ़ाई कर रही तुर्किए की छात्रा हिरासत में, नकाबपोश लोग हथकड़ी लगाकर ले गए
विज्ञापन


एजेंसी ने बताया कि ड्रोन प्रौद्योगिकी परिसर और एक इलेक्ट्रॉनिक युद्ध अनुसंधान समूह के दौरे में किम जोंग उन ने ड्रोन के प्रदर्शन पर संतोष जताया और उत्पादन बढ़ाने की योजना को मंजूरी दी। उन्होंने कहा कि सशस्त्र बलों को आगे बढ़ाने और उन्हें आधुनिक युद्ध के अनुकूल बनाने के लिए ड्रोन और एआई को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

हालांकि अब तक इस मामले में दक्षिण कोरिया ने कोई बयान जारी नहीं किया है।  उत्तर कोरिया ने पिछले साल दक्षिण कोरिया पर उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग पर उत्तर कोरिया विरोधी प्रचार पत्रक गिराने के लिए अपने ड्रोन भेजने का आरोप लगाया था और धमकी दी थी कि अगर ऐसी उड़ानें फिर से होती हैं तो वे बलपूर्वक जवाब देंगे।  
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  'यह हमारे देश पर सीधा हमला...', ट्रंप के ऑटोमोबाइल आयात पर 25% टैरिफ के एलान पर बोले कनाडाई पीएम

उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है। उत्तर कोरिया अपनी सैन्य क्षमता में लगातार इजाफा कर रहा है। इससे दक्षिण कोरिया की चिंता बढ़ रही है। उत्तर कोरिया ने तमाम परमाणु हथियार और अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलें तैयार कर ली हैं। इसके अलावा किम यूक्रेन युद्ध में रूस की मदद कर रहे हैं। उनकी सेना भी रूस के साथ मिलकर यूक्रेन के खिलाफ लड़ रही है। इससे चिंता बढ़ रही है कि बदले में उन्हें रूसी प्रौद्योगिकी हस्तांतरण मिल सकता है और उनकी परमाणु सशस्त्र सेना मजबूत हो सकती है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें