फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Another Disease Outbreak: उत्तर कोरिया में फैली एक और महामारी, किम जोंग ने संभाला मोर्चा

Fri, 17 Jun 2022 10:20 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सोल

सार

कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी के अनुसार आंतों की इस महामारी से दक्षिण-पश्चिमी हेजू शहर में कितने लोग संक्रमित हैं यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
किम जोंग उन - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर कोरिया में कोरोना के कहर के बीच एक और महामारी फैल गई है। यह आंतों की बीमारी है। यह हैजे व पेचिश जैसी गंभीर बीमारियों जैसी बताई गई है। इससे निपटने के लिए खुद सैन्य शासक किम जोंग उन ने मोर्चा संभाला है। 

विज्ञापन


कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी के अनुसार आंतों की इस महामारी से दक्षिण-पश्चिमी हेजू शहर में कितने लोग संक्रमित हैं यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। हालांकि, न्यूज एजेंसी ने बीमारी का नाम नहीं बताया, लेकिन आमतौर पर आंतों की बीमारियां जैसे- टाइफाइड, पेचिश और हैजा, जो कि दूषित भोजन, पानी में कीटाणुओं, संक्रमित लोगों के मल के संपर्क में आने के कारण होती हैं। इन बीमारियों को 'एंटेरिक' कहते हैं।

उत्तर कोरिया के अखबार रोडोंग सिनमुन ने मुख पृष्ठ पर किम और उनकी पत्नी री सोल जू की एक तस्वीर प्रकाशित की है। जिसमें किम दंपती उन दवाओं को देख रहे हैं, जो उन्होंने निजी तौर पर मुहैया कराई हैं।डीपीआरकेहेल्थडॉटओआरजी के अहं क्यूंग-सु के अनुसार उत्तर कोरिया में खसरा या टाइफाइड जैसी बीमारियों का प्रकोप असामान्य नहीं है, लेकिन वहां एक संक्रामक बीमारी फैल रही है।
विज्ञापन


गुरुवार को उत्तर कोरिया में 26 हजार से ज्यादा लोग बुखार व अन्य लक्षणों के साथ पाए गए। इसके साथ ही देश में अप्रैल के बाद से 45 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित मिले हैं। वहीं, मरने वालों की संख्या 73 हो गई है। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें