चीन ने हमारे द्वारा कोरोना वायरस संकट के समय दी गई मदद की सराहना करते हुए कहा कि वह अपने अनुभव हमसे साझा करेगा ताकि संकट को समझ हम कोरोना वायरस से बेहतर ढंग से लड़ सकें। भारत ने चीन के वुहान में 26 फरवरी को 15 हजार किलो चिकित्सा उत्पाद व उपकरण भेजे थे, जिनमें मास्क, ग्लव्ज आदि प्रमुख थे।
चीन के विदेश मंत्री के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने कहा कि 19 देशों के साथ चीन सहायता व सहयोग करेगा। इस सूची में भारत का नाम नहीं था। इस बारे में पूछे जाने पर शुआंग ने कहा कि भारत-चीन में चीजों के आदान प्रदान की बाधा रहित व्यवस्था है। इस संकट में दोनों देश संपर्क में रहे, पीएम मोदी ने चीन के लिए सहानुभूतिपूर्ण पत्र लिखा, विदेशी मंत्री से चीन से बात भी की। भारत से मिले सहयोग के लिए हम उनकी सराहना करते हैं। हम भारत के हालात पर नजर रखे हुए हैं, उनसे अपने अनुभव साझा करते हुए मदद के लिए तैयारी रखी जा रही है।