दुनियाभर में पैर पसार चुकी कोरोना महामारी से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान तेजी से जारी है। जिन देशों में टीकाकरण जितनी तेजी से हो रहा, वहां हालात उतनी ही तेजी से सामान्य होते जा रहे हैं। ऐसे देशों में इस्राइल, ब्रिटेन व अमेरिका शामिल हैं। इसलिए टीकाकरण को प्रोत्साहित करने के लिए अब आकर्षक ऑफर भी दिए जा रहे हैं। कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका टीकाकरण को प्रोत्साहित करने के लिए मुफ्त बियर का ऑफर दे रहा है।
कोविड -19 का टीका लगाने के लिए अमेरिकियों को मुफ्त बीयर व्हाइट हाउस द्वारा समर्थित प्रोत्साहन है, क्योंकि राष्ट्रपति जो बाइडन 4 जुलाई की छुट्टी से पहले लोगों को अधिक से अधिक टीका लगवाने के लिए बुधवार को जून महीने को 'कार्रवाई का महीना' के रूप में घोषणा की है।
व्हाइट हाउस में बोलते हुए बाइडन ने कहा कि देश में पूरी तरह टीकाकरण के बाद राष्ट्र को फिर से नए रूप में खड़ा करने के लिए तैयार हैं और 70 फीसदी वयस्कों को स्वतंत्रता दिवस तक आंशिक रूप से टीका लगाने की उनकी योजना है और यह इस गर्मी में देश को महामारी के पूर्व वाले सामान्य स्थिति में वापस लाने के उनके लक्ष्य के लिए आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि शराब कंपनी एनह्यूजर बुश द्वारा दिया जा रहा मुफ्त बियर ऑफर अमेरिकियों को टीका लगवाने की गति को बनाए रखने के लिए नकद उपहार, खेल टिकट या सशुल्क अवकाश जैसे अन्य प्रोत्साहनों के समान है।
व्हाइट हाउस ने कहा कि बाइडन द्वारा 'कार्रवाई का महीना' घोषित किए जाने के बाद अमेरिकियों को टीकाकरण हेतु प्रोत्साहित करने के लिए सार्वजनिक और निजी क्षेत्र की भागीदारी का उपयोग करना जारी रखेगा। व्हाइट हाउस के अनुसार, अब तक 62.8 फीसदी वयस्क अमेरिकी आबादी ने कोविड-19 वैक्सीन की कम से कम एक खुराक प्राप्त कर ली है और 13 करोड़ 36 लाख (133.6 मिलियन) लोग पूर्ण टीकाकरण प्राप्त कर चुके हैं।
नए टीकाकरण की दर फिर से धीमी होकर प्रति दिन औसतन 6,00,000 से कम हो गई है, जो प्रतिदिन 8,00,000 से अधिक थी, जब लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए लॉटरियों जैसे प्रोत्साहनों की घोषणा की गई थी, और अप्रैल की शुरुआत में यह प्रति दिन लगभग 20 लाख (2 मिलियन) के शिखर पर था, तब टीके की मांग बहुत ज्यादा थी।