फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत गतिशील विकास के लिए अनुकूल माहौल बनाने को प्रतिबद्ध : निर्मला सीतारमण

Sun, 20 Oct 2019 05:02 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : India in USA Twitter
विज्ञापन

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि भारत हालिया मंदी के बावजूद विकास को गति देने के अनुकूल वृहद आर्थिक माहौल बनाने और समावेशी विकास सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की वार्षिक बैठक में वित्त मंत्री ने कहा, भारत मजबूती से राजकोषीय एकीकरण की राह पर है। वित्त वर्ष 2019-20 में जीडीपी का 3.3 फीसदी राजकोषीय घाटा रहने का अनुमान है, जबकि पिछले वर्ष यह 3.4 फीसदी था।

विज्ञापन


सीतारमण ने कहा, देश की वृद्धि में मंदी के कारण पैदा हुई चुनौतियों को हल करने के लिए मोदी सरकार के सुधारों की सीरीज के हिस्से के तौर पर विविधतापूर्ण नीतियों का सहारा लिया गया है। हालिया मंदी के बावजूद आने वाले सालों में हमारी संभावित विकास दर कहीं ज्यादा ऊंची होगी।

बता दें कि 2018 में भारत की 6.8 फीसदी की वास्तविक विकास दर के विपरीत आईएमएफ ने मंगलवार को जारी अपने ताजा आर्थिक आउटलुक में देश की विकास दर 2019 में महज 6.1 फीसदी रहने का अनुमान लगाया है। हालांकि आईएमएफ ने यह भी कहा है कि 2020 में भारतीय अर्थव्यवस्था के 7 फीसदी की विकास दर छूने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें