भगोड़ा हीरा व्यापारी और पीएनबी बैंक घोटाले में वांछित नीरव मोदी ने लंदन की जेल में जारी नजरबंदी के खिलाफ नई जमानत अर्जी दाखिल की है। इससे पहले उसकी जमानत अर्जी कई बार खारिज हो चुकी है।
48 वर्षीय नीरव मोदी प्रत्यर्पण के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है> इस बार उसकी जामनत अर्जी में चिंता और अवसाद देखा जा रहा है। इसी साल मार्च में प्रत्यर्पण वारंट जारी होने के बाद नीरव की जमानत के लिए यह पांचवां प्रयास है।
अदालत के अधिकारी ने बताया कि जमानत के लिए नीरव के इस नए आवेदन की सुनवाई 6 नवंबर को वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट की अदालत में होगी। आवश्यकता होने पर नीरव को वीडियो कांफ्रेंसिंग या स्वयं सुनवाई के लिए उपस्थित होना पड़ेगा। नीरव की कानूनी टीम ने पहले भी लंदन की सबसे भीड़भाड़ वाली जेलों में गंभीर परिस्थितियों को देखा है और जमानत के प्रयासों में जिक्र किया है।