ब्रिटेन के वित्तमंत्री ऋषि सुनक ने सोमवार को भारतीय मूल के निखिल राठी को देश के वित्तीय आचरण प्राधिकरण (एफसीए) का नया सीईओ नियुक्त किया। राठी वर्तमान में लंदन स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख भी हैं। भारतवंशी सुनक ने कहा, हमने इस महत्वपूर्ण नियुक्ति के लिए लंबी प्रक्रिया अपनाई। वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में अपने व्यापक अनुभवों को देखते हुए मुझे विश्वास है कि निखिल ब्रिटेन के वित्तीय नियामक एफसीए का बेहतर नेतृत्व कर सकेंगे।