फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत की खबरों के बीच सामने आए नाइजीरिया के राष्ट्रपति, कहा- मैं अभी जिंदा हूं

Mon, 03 Dec 2018 12:40 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मोहम्मद बुहारी - फोटो : Instagram
विज्ञापन

नाइजीरिया के राष्ट्रपति मुहम्मद बुहारी ने रविवार को उन खबरों का खंडन कर दिया जिसमें दावा किया गया था कि उनका निधन हो चुका है और उनकी जगह सूडान के एक कपटी व्यक्ति ने ली। उन्होंने सोशल मीडिया पर महीनों से चल रही अफवाहों पर आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ दी। बुहारी फरवरी में दोबारा चुनाव लड़ने वाले हैं। उन्होंने पिछले साल पांच महीने ब्रिटेन में बिताए हैं। उनका वहां एक गोपनीय बीमारी का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर एक खबर काफी तेजी से प्रसारित हो रही है और दूसरी उनके राजनीतिक विरोधी फैला रहे हैं। जिसमें कहा जा रहा है कि उन्हें उनकी तरह दिखने वाले जुबरिल ने रिप्लेस कर दिया है। जुबरिल सूडान का रहने वाला है। हालांकि अभी तक कोई सबूत पेश नहीं किया गया है लेकिन यूट्यूब और फेसबुक पर इस तरह का दावा किए जाने वाले वीडियो को हजारों लोग देख रहे हैं।

जब जुबरिल के बारे में बुहारी से पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मैं आपको विश्वास दिलाना चाहता हूं कि यह असल में मैं हूं।' मैं जल्द ही अपना 76वां जन्मदिन मनाउंगा और मैं मजबूत हूं। उन्होंने यह बात पोलैंड में एक कांफ्रेस के दौरान कहीं। उन्होंने कहा, 'बहुत से लोगों का मानना है कि मेरी बीमारी के दौरान मौत हो गई है। जिन लोगों ने यह अफवाह फैलाई है वह अज्ञानी और अधार्मिक हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें