फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nicolas Maduro: मादुरो और उनकी पत्नी की आज अमेरिकी कोर्ट में पेशी, नार्को-आतंकवाद के आरोपों का करेंगे सामना

Mon, 05 Jan 2026 08:34 AM IST
देवेश त्रिपाठी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क

सार

अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के दौरान निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को काराकास में उनके आवास से निकाला गया था। इसके बाद उन्हें यूएसएस इवो जिमा युद्धपोत पर ले जाया गया। यहां से उन्हें हवाई जहाज के जरिए आपराधिक आरोपों का सामना करने के लिए अमेरिका लाया गया।
विज्ञापन
निकोलस मादुरो को गिरफ्तार कर न्यूयॉर्क लाया गया - फोटो : एक्स/आरटी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेनेजुएला के अपदस्थ राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस सोमवार (अमेरिकी समय) को एक संघीय न्यायाधीश के सामने पेश होंगे। सीबीएस न्यूज के मुताबिक अमेरिकी अधिकारियों की ओर से इस बात की पुष्टि की गई है कि मामले की सुनवाई न्यूयॉर्क के दक्षिणी जिले में होगी, 
विज्ञापन


प्रवक्ता ने बताया कि मादुरो और उनकी पत्नी सोमवार को दोपहर 12 बजे संघीय अदालत में पेश होंगे। शनिवार को वाशिंगटन की ओर से वेनेजुएला पर बड़े पैमाने पर हमला करने के साथ ही निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को गिरफ्तार कर देश से बाहर ले जाने के बाद यह उनकी पहली अदालती पेशी होगी।

मेट्रोपॉलिटन डिटेंशन सेंटर में रखे गए मादुरो
खुफिया एजेंसियों और अमेरिकी कानून प्रवर्तन एजेंसियों के संयुक्त अभियान में मादुरो और फ्लोरेस को काराकास में पकड़ा गया और देश से बाहर ले जाया गया। दोनों शनिवार दोपहर को न्यूयॉर्क पहुंचे। शनिवार को मादुरो ब्रुकलिन स्थित संघीय जेल मेट्रोपॉलिटन डिटेंशन सेंटर पहुंचे। सीबीएस न्यूज के अनुसार, शनिवार रात तक उन्हें अलग विंग में रखे जाने की संभावना नहीं थी, जबकि उनकी पत्नी की हिरासत की स्थिति के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति पीएम मोदी से संबंध पर ये क्या बोल गए? रूस-भारत व्यापार और टैरिफ पर कही ये बात

इस जेल में रखी गई हैं कई हस्तियां
जेल में भीड़भाड़ की समस्या से निपटने के लिए 1990 के दशक में इस जेल का निर्माण किया गया था। इस जेल में गायक आर केली, 'फार्मा ब्रो' मार्टिन श्रेली, सोशलाइट घिसलेन मैक्सवेल, क्रिप्टोकरेंसी के दिग्गज सैम बैंकमैन-फ्राइड और संगीत जगत के दिग्गज शॉन 'डीडी' कॉम्ब्स सहित कई हस्तियों को रखा जा चुका है। सीएनएन के अनुसार संदिग्ध गिरोह प्रमुख इस्माइल 'एल मायो' जeम्बाडा गार्सिया को भी हत्या और मादक पदार्थों की तस्करी के आरोपों में मुकदमे की प्रतीक्षा करते हुए यहीं रखा गया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Russia-Ukraine War: यूक्रेन ने पुतिन के आवास पर नहीं किया ड्रोन हमला, ट्रंप बोले- क्रेमलिन का दावा गलत

नार्को-आतंकवाद के साथ हथियार रखने के भी लगे आरोप
न्यूयॉर्क के दक्षिणी जिले में मादुरो, उनके परिवार और मंत्रिमंडल के सदस्यों के खिलाफ दायर एक अभियोग में अमेरिका ने दक्षिण अमेरिकी नेता पर कथित नार्को-आतंकवाद में शामिल होने और कोकीन आयात करने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी की ओर से सार्वजनिक किए गए अभियोग के अनुसार मादुरो और उनकी पत्नी पर मशीन गन और अन्य विनाशकारी हथियार रखने और साजिश रचने का भी आरोप है।

ये भी पढ़ें: Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति पीएम मोदी से संबंध पर ये क्या बोल गए? रूस-भारत व्यापार और टैरिफ पर कही ये बात

अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें