फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति पीएम मोदी से संबंध पर ये क्या बोल गए? रूस-भारत व्यापार और टैरिफ पर कही ये बात

Mon, 05 Jan 2026 07:43 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।

सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत और रूस के व्यापार पर बयान दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र करते हुए उन्हें नेक इंसान बताया। ट्रंप ने अपने बयान में टैरिफ का जिक्र करते हुए भारत और रूस के बीच तेल के व्यापार पर भी टिप्पणी की। अमेरिकी राष्ट्रपति ने रूस और वेनेजुएला की आर्थिक स्थिति को बहुत दयनीय बताया। ट्रंप ने और क्या कुछ कहा, जानिए इस खबर में?
विज्ञापन
पीएम मोदी को लेकर ट्रंप का बयान - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और रूस के द्विपक्षीय व्यापार को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने अर्थव्यवस्था की मौजूदा स्थिति और अपनी टैरिफ नीतियों का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम भी लिया। व्हाइट हाउस की तरफ से जारी ऑडियो संदेश में ट्रंप को कहते सुना जा सकता है कि उनकी टैरिफ नीतियों के कारण भारत को कथित तौर पर रूस से तेल आयात के अपने फैसले पर दोबारा विचार करना पड़ा। उन्होंने वेनेजुएला में सैन्य अभियान के अलावा देश के आर्थिक हालात पर भी टिप्पणी की। अमेरिकी राष्ट्रपति ने रूस के साथ-साथ वेनेजुएला की अर्थव्यवस्था को भी बहुत खराब स्थिति में बताया। पढ़िए ट्रंप ने क्या बातें कहीं...

विज्ञापन


भारत-रूस व्यापार और वेनेजुएला पर टिप्पणी
व्हाइट हाउस की तरफ से जारी बयान के मुताबिक ट्रंप ने अपने विशेष सैन्य विमान- एयरफोर्स वन में मीडिया कर्मियों के साथ संवाद के दौरान पीएम मोदी, भारत-रूस व्यापार और वेनेजुएला पर टिप्पणियां कीं।

प्रधानमंत्री मोदी बहुत अच्छे इंसान
उन्होंने भारत में रूसी तेल आयात से जुड़े एक सवाल के संदर्भ में कहा, 'वे मूल रूप से मुझे खुश करना चाहते थे... प्रधानमंत्री मोदी बहुत अच्छे इंसान हैं। वे नेक इंसान हैं। उन्हें पता था कि मैं खुश नहीं हूं। मुझे खुश करना उनके लिए महत्वपूर्ण था। वे (भारत-रूस) व्यापार करते हैं, उन्हें यह बात भलीभांति पता थी कि अमेरिका उन पर बहुत जल्दी टैरिफ बढ़ा सकता है।

क्या अमेरिकी राष्ट्रपति का बयान टैरिफ की एक और धमकी?
विज्ञापन

रूस से तेल खरीदने को लेकर ट्रंप भारत पर पहले ही अतिरिक्त टैरिफ और जुर्माना लगा चुके हैं। इसी बीच वेनेजुएला में कार्रवाई के बाद आया उनका यह बयान टैरिफ की एक और धमकी की तरह भी देखा जा रहा है।

ट्रंप के बयानों पर ये खबरें भी पढ़ें-

अन्य वीडियो-
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें