फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Big News: अगला द्विपक्षीय आर्थिक और वित्त संवाद होगा जल्द, इटली में नौका डूबी, 58 प्रवासियों की मौत

Mon, 27 Feb 2023 06:11 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, लंदन।

सार

ब्रिटिश वित्त विभाग ने बयान जारी कर कहा कि भारतीय वित्त मंत्री के साथ बैठक में दोनों पक्षों ने ब्रिटेन-भारत मुक्त व्यापार समझौते पर आगे संबंधों को और मजबूत बनाने पर सहमति जताई है।
विज्ञापन
मुक्त व्यापार समझौता - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत-ब्रिटेन के वित्त मंत्री मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लिए जारी बातचीत में तेजी लाने के लिए सहमत हुए हैं। शनिवार को ब्रिटिश सरकार ने बताया कि अगला द्विपक्षीय आर्थिक और वित्त संवाद जल्द आयोजित होगा। ब्रिटेन के वित्त मंत्री जेरेमी हंट जी-20 के वित्त मंत्रियों की बैठक में शामिल होने भारत आए थे। इस दौरान उन्होंने भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से बातचीत कर तय किया कि एफटीए से जुड़ी बातचीत जल्द पूरी कर इसे लागू करना चाहिए। ब्रिटिश वित्त विभाग ने बयान जारी कर कहा िक भारतीय वित्त मंत्री के साथ बैठक में दोनों पक्षों ने ब्रिटेन-भारत मुक्त व्यापार समझौते पर आगे संबंधों को और मजबूत बनाने पर सहमति जताई है।

विज्ञापन


ब्रेग्जिट को सफल बनाने के लिए जो करना होगा करेंगे : सुनक
ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने रविवार को कहा, वे ब्रेग्जिट को हर हाल में सफल करना चाहते हैं, इसके लिए जो भी करना पड़े वे करेंगे। पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन जिस सौदे पर सहमत हुए थे, उसमें ब्रिटेन के अंग उत्तरी आयरलैंड व ईयू के सदस्य देश आयरलैंड के बीच स्पस्ट सीमा बनाई जानी तय हुई थी, लेकिन ब्रिटेन अब इसके लिए तैयार नहीं है।

सिंगापुर की राष्ट्रपति हलीमा बोलीं-मुस्लिम युवकों का कट्टरपंथी बनना चिंताजनक
सिंगापुर की राष्ट्रपति हलीमा याकूब ने रविवार को कहा, युवाओं को यह समझना होगा कि इस्लामिक स्टेट जैसे आतंकी संगठन इस्लाम का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं। उन्होंने कहा, इस्लाम के नाम पर झूठे आख्यान और प्रपंचों में फंसकर युवाओं के आतंक और कट्टरपंथ के दुष्चक्र में फंसना दुखद है। सिंगापुर में मलय मुस्लिम समुदाय से संबंध रखने वाली हलीमा ने कहा, सिंगापुर के मुस्लिम समुदाय को अपने युवाओं के बीच इस बात को लेकर जागृति पैदा करनी चाहिए। यह टिप्पणी सिंगापुर के गृह मंत्रालय की उस रिपोर्ट के बाद आई है, जिसमें बताया गया कि दो किशोर इस्लामिक स्टेट से प्रभावित थे। 
विज्ञापन


दक्षिणी इटली में नौका डूबी, 58 प्रवासियों की मौत
दक्षिणी इटली में रविवार को एक नौका डूबने से 58 प्रवासियों की मौत हो गई। इटली के अधिकारियों ने बताया कि क्रोतोने प्रांत के स्टेकातो दी क्यूत्रो में हुए इस हादसे में नौका टूटकर समुद्र में डूब गई थी। अभी तक 58 शवों को निकाल लिया गया है, जबकि 58 लोगों को बचाया गया है। इसके अलावा 27 लोग खुद ही तट तक पहुंच गए। बचाव अभियान में जुटे इटली के दमकल विभाग ने बताया कि प्रवासियों से भरी नौका तट के बेहद करीब चल रही थी। उस पर करीब 180 से ज्यादा लोग सवार थे। इनमें से ज्यादातर ईरान, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के थे। तट के करीब पहुंचते ही मौसम खराब हो गया और किनारे लगाते किसी चट्टान से टकरा गई। 

ग्यालसुंग परियोजना के लिए दो अरब की मदद देगा भारत
ग्यालसुंग परियोजना के लिए भूटान को भारत ने दो अरब रुपये की मदद देने का वादा किया है। ग्यालसुंग परियोजना के लिए भारत के समर्थन को जताते हुए एक विशेष समारोह के दौरान भूटान में भारत के राजदूत सुधाकर दलेला ने शनिवार को एक अरब रुपये के अनुदान की पहली किस्त दी और साथ ही एक अरब रुपये और देने का वादा किया। भारत की तरफ से दी गई यह सहायता राशि भूटान के देसुउंग ग्यालसुंग कार्यक्रम (डीएफजी) के लिए इस्तेमाल की जाएगी। इसके तहत दो वर्ष के दौरान 11 हजार युवाओं को अलग-अलग परियोजनाओं में कई तरह के कौशल सिखाए जाएंगे। ग्यालसुंग परियोजना के तहत युवाओं को प्रशिक्षित कर भूटान के बेहतर भविष्य के लिए मजबूत नींव डाली जा रही है। 

भारतीय आईटीकर्मियों को वीजा आवेदन सरल बनाएगा जर्मनी
जर्मनी के चांसलर ने ओलाफ शोल्ज ने रविवार को कहा कि उनकी सरकार भारत के सूचना प्रौद्योगिकी विशेषज्ञों के लिए जर्मनी में कार्य वीजा हासिल करने को आसान बनाना चाहती है, क्योंकि उनका देश योग्य श्रम की कमी से जूझ रहा है। बंगलूरू की यात्रा के दौरान उन्होंने कहा, कानूनी ढांचे में सुधार करना होगा, जिससे जर्मनी सॉफ्टवेयर डेवलपर्स के लिए और अधिक आकर्षक बने। इस साल आईटी विकास कौशल वाले लोग प्राथमिकता में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें