फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटेन: न्यूटन के हस्तलिखित लेख की लंदन में होगी नीलामी

Wed, 02 Jun 2021 03:01 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, लंदन।

सार

लेखों से पता चलेगा कि उस वक्त न्यूटन के दिमाग में क्या चल रहा था
विज्ञापन
न्यूटन - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महान वैज्ञानिक आइजक न्यूटन के हस्तलिखित लेखों की लंदन में शीघ्र ही नीलामी होने जा रही है। इन लेखों से पता चलता है कि उस वक्त न्यूटन के दिमाग में क्या चल रहा था।

विज्ञापन


नीलामी करने वाली संस्था क्रिस्टीज ने बताया कि इन पन्नों पर आइजैक न्यूटन ने ‘प्रिंसिपिया’ पर किए अपने कार्य को संक्षेप में उतारा है। किताब के पहले संस्करण की नीलामी 2016 में 37 लाख डॉलर में हो चुकी है।

प्रिंसिपिया या ‘फिलॉसफी नेचुरालिस प्रिंसिपिया मैथेमैटिका’ (प्राकृतिक दर्शन के गणितीय सिद्धान्त) में गुरुत्वाकर्षण और गति के सिद्धांतों का वर्णन है। 1687 में छपी यह किताब लैटिन भाषा में है और तीन भागों में बंटी है। इसी पुस्तक में न्यूटन के गति के नियम, गुरुत्वाकर्षण नियम और केप्लर के ग्रहीय गति के नियमों की उत्पत्ति बताई है।
विज्ञापन


प्रिंसपिया को विज्ञान के इतिहास के सर्वाधिक महत्वपूर्ण किताबों में गिना जाता है। लंदन में क्रिस्टीज में किताबों और हस्तलिखित दस्तावेजों के प्रमुख थॉमस वेनिंग ने कहा कि यह किताब ब्रह्मांड के बारे में हमारी समझ को नया आधार देगी।

दूसरा संस्करण निकालने की योजना
लेखों के आधे भाग से इसका दूसरा संस्करण निकाले जाने की योजना है। इनमें स्कॉटलैंड के गणितज्ञ और खगोल विज्ञानी डेविड ग्रेगरी की टिप्पणियां और डायग्राम शामिल हैं। न्यूटन 1690 के दशक में जब ‘प्रिंसिपिया’ पर काम कर रहे थे तभी इन दोनों वैज्ञानिकों की मुलाकात हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें