फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईरान : महिलाओं के अंतरंग बातचीत के वीडियो पोस्ट करने पर चीनी शख्स किया गया गिरफ्तार

Wed, 02 Jun 2021 02:25 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, तेहरान

सार

  • ईरान के सरकारी टीवी ने बताया कि इस चीनी व्यक्ति को ईरानी पुलिस और खुफिया बलों ने तेहरान से 160 किलोमीटर दक्षिण में काशान शहर से गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन
Iran police
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईरान ने एक चीनी शख्स को ईरानी महिलाओं के साथ उसकी अंतरंग बातचीत के वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


ईरान के सरकारी टीवी ने बताया कि इस चीनी व्यक्ति को ईरानी पुलिस और खुफिया बलों ने तेहरान से 160 किलोमीटर दक्षिण में काशान शहर से गिरफ्तार किया।

फिलहाल इस चीनी शख्स की पहचान उजागर नहीं की गई है। हालांकि टीवी रिपोर्ट में कथित संदिग्ध व्यक्ति की एक तस्वीर दिखाई गई है लेकिन यह स्पष्ट नहीं किया गया कि वह ईरान में क्यों रह रहा है।
विज्ञापन


बता दें कि इस ईरानी शहर में 5,000 से ज्यादा चीनी नागरिक रहते और काम करते हैं। इस्लामी कानूनों के तहत एक दूसरे से रिश्ते न रखने वाले महिला-पुरुष न तो सार्वजनिक रूप से अकेले में मिल सकते हैं और न ही बाहर के लोगों से वैवाहिक संबंध बना सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें