फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Zealand: न्यूजीलैंड की पहली 'शरणार्थी' सांसद पर लगे दुकान से चोरी के आरोप, सौंपा इस्तीफा

Wed, 17 Jan 2024 12:50 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ऑकलैंड

सार

रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोलरिज पर आरोप हैं कि उन्होंने दो कपड़े के स्टोर्स से चोरी की। इस खुलासे के बाद सांसद ने सफाई दी थी कि उन्होंने इन चोरियों को तनाव और मानसिक स्वास्थ्य में समस्याओं के कारण अंजाम दिया। 
विज्ञापन
गोलरिज घारमन ने सांसद पद से इस्तीफा दिया। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूजीलैंड में एक अजीबोगरीब वाकया सामने आया है। यहां एक सांसद पर दुकानों से चोरी करने के आरोप लगे हैं। इस मामले के सामने आने के बाद सांसद गोलरिज घारमन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि गोलरिज न्यूजीलैंड की पहली सांसद हैं, जो कि शरणार्थी रही हैं। उन्हें 2017 में देश की पहली शरणार्थी सांसद के तौर पर शपथ दिलाई गई थी। 
विज्ञापन


रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोलरिज पर आरोप हैं कि उन्होंने दो कपड़े के स्टोर्स से चोरी की। इस खुलासे के बाद सांसद ने सफाई दी थी कि उन्होंने इन चोरियों को तनाव और मानसिक स्वास्थ्य में समस्याओं के कारण अंजाम दिया। 43 वर्ष की गोलरिज इससे पहले संयुक्त राष्ट्र में मानवाधिकार मामलों की वकील रही हैं। वे मूलतः ईरान से हैं।

मामले पर गोलरिज ने कहा, "मैं माफी चाहती हूं। मेरे मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहतर यही होगा कि मैं सांसद पद से इस्तीफा दे दूं।" उन्होंने अपने बयान में चोरी से जुड़ी किसी घटना का जिक्र नहीं किया, हालांकि उन्होंने यह कहा कि वे अपने बर्ताव पर कोई सफाई नहीं देना चाहतीं, क्योंकि यह तार्किक नहीं होगा।
विज्ञापन


ग्रीन पार्टी के नेता जेम्श शॉ ने गोलरिज का बचाव करते हुए कहा कि सांसद बनने के बाद से ही उन्हें यौन हिंसा, शारीरिक हिंसा के साथ-साथ मौत की धमकियां भी मिल चुकी हैं और पुलिस इन मामलों की जांच कर रही है। इसके चलते बाकी सांसदों के मुकाबले उन्हें ज्यादा तनाव से गुजरना पड़ा। ग्रीन पार्टी ने कहा कि गोलरिज हमेशा से शरणार्थियों के अधिकारों के लिए लड़ती रही हैं। 2020 में उन्होंने खुद बताया था कि वे कई मानसिक समस्याओं से जूझ रही हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें