फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Zealand: न्यूजीलैंड में माओरी हाका करने वाले तीन सांसदों पर कार्रवाई; मतदान के बाद संसद से निलंबित किए गए

Thu, 05 Jun 2025 12:45 PM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन

सार

न्यूजीलैंड की संसद ने माओरी हाका करने वाले तीन सांसदों को निलंबित कर दिया है। निलंबित किए गए सांसदों में हाना-रावहिती मैपी-क्लार्क, डेबी नगारेवा-पैकर और रावरी वेटीटी शामिल हैं। हाना को सात दिनों के लिए और उनके दोनों सहयोगियों को 21 दिनों के लिए संसद से प्रतिबंधित किया गया है। 
 
विज्ञापन
न्यूजीलैंड प्लैग - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूजीलैंड की संसद में माओरी हाका करने वाले तीन सांसदों पर कार्रवाई की गई है। संसद ने बृहस्पतिवार को मतदान के बाद तीनों सांसदों को निलंबित कर दिया। इन सांसदों ने एक प्रस्तावित कानून का विरोध करने के लिए माओरी हाका किया था।
विज्ञापन


जिन तीन सांसदों को संसद से निलंबित किया गया है, उनमें हाना-रावहिती मैपी-क्लार्क, डेबी नगारेवा-पैकर और रावरी वेटीटी शामिल हैं। हाना को सात दिनों के लिए और उनके दोनों सहयोगियों को 21 दिनों के लिए संसद से प्रतिबंधित किया गया है। ये तीनों सांसद माओरी पार्टी से हैं। अभी तक न्यूजीलैंड की संसद से किसी को तीन दिन के लिए ही निलंबित किया गया था। 

ये भी पढ़ें: US: 'जब हमला होता है तो उसका जवाब देने के अलावा कोई चारा नहीं', अमेरिकी सांसदों ने भारत का किया समर्थन
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल नवंबर में विधेयक का किया था विरोध
संसद से निलंबित किए गए सांसदों ने बीते साल नवंबर में एक विधेयक का विरोध करने के लिए माओरी हाका किया था। इन सांसदों का कहना था कि इस विधेयक को लागू कर माओरी लोगों के अधिकार कम किए जा रहे हैं। इस विरोध प्रदर्शन के कारण संसद में कई महीनों तक बहस चली। आखिरकार बृहस्पतिवार को संसद में घंटों की बहस के बाद तीनों सांसदों को निलंबित करने के लिए मतदान हुआ। 

ये भी पढ़ें: Russia: यूक्रेन के ड्रोन हमले से रूस को हुआ कितना नुकसान? सैटेलाइट तस्वीरों में दिखा तबाही का मंजर

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें