फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Zealand: भारतवंशी रेडियो होस्ट को मारने की रची थी साजिश, न्यूजीलैंड में तीन खालिस्तानी कट्टरपंथी दोषी करार

Sat, 02 Dec 2023 12:47 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ऑकलैंड

सार

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 27 वर्षीय सर्वजीत सिद्धू इस मामले का मास्टरमाइंड था। उसने हत्या की कोशिश के आरोपों को कबूल लिया है। वहीं, 44 वर्षीय सुखप्रीत सिंह को उसके सहयोग के लिए दोषी ठहराया गया है।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड में रेडियो होस्ट हरनेक सिंह नेकी। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूजीलैंड में एक भारतवंशी की हत्या की साजिश रचने के मामले में तीन खालिस्तानी आतंकियों को दोषी पाया गया है। बताया गया है कि इन तीनों ने ऑकलैंड में रेडियो होस्ट हरनेक सिंह की हत्या की साजिश रची थी। हरनेक खालिस्तानी विचारधारा के कट्टर आलोचक रहे हैं और इसलिए वे इन कट्टरपंथियों के निशाने पर आ गए। 
विज्ञापन


रिपोर्ट्स के मुताबिक, 27 वर्षीय सर्वजीत सिद्धू इस मामले का मास्टरमाइंड था। उसने हत्या की कोशिश के आरोपों को कबूल लिया है। वहीं, 44 वर्षीय सुखप्रीत सिंह को उसके सहयोग के लिए दोषी ठहराया गया है। ऑकलैंड के रहने वाले एक तीसरे व्यक्ति (जिसका नाम बताए जाने पर फिलहाल रोक लगाई गई है) को खालिस्तान आंदोलन के खिलाफ बोलने वाले हरनेक सिंह पर हमले की साजिश रचने और उनके खिलाफ माहौल बनाने का दोषी ठहराया गया है। 

मामले में सुनवाई के दौरान जज मार्क वुलफोर्ड ने सिख समुदाय की सुरक्षा और धार्मिक कट्टरपंथ के खिलाफ कठोरता से रोक लगाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सजा सुनाने के मामले में हमें बिल्कुल अलग नजरिया अपनाना होगा। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि हरनेक सिंह नेकी पर 23 दिसंबर 2020 को हमला हुआ था। खालिस्तानी कट्टरपंथियों ने घात लगाकर रास्ते में उन पर हमला कर दिया था। कट्टरपंथियों से भरी तीन कारों ने पहले उनका पीछा किया गया, इसके बाद उन्हें बारी-बारी से करीब 40 बार चाकू से गोदा गया। नेकी की जान बचाने के लिए उनकी कई सर्जरी हुईं। चोटें कितनी गंभीर थीं, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि नेकी को 350 टांके लगाए गए थे।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें