एक प्रत्यक्षदर्शी ने न्यूजीलैंड के लोकल समाचार संगठन रेडियो को बताया कि वह अपने दोस्त के साथ माया हॉटपॉट में खाना खा रही थी, तभी एक व्यक्ति उसकी दोस्त के पास आया और हमला कर दिया।
न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में एक व्यक्ति एक के बाद एक तीन चीनी रेस्टोरेंट में कुल्हाड़ी लेकर घुस गया और वहां बैठे लोगों पर हमला कर दिया। इस हमले में चार लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, एक को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है तो वहीं बाकी तीन की हालत स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन
स्थानीय मीडिया के हवाले से पता चला है कि आरोपी ने सोमवार रात नौ बजे के करीब तीन चाइनीज रेस्टोरेंट झांगलियांग मालातांग, यूस डंपलिंग किचन और माया हॉटपॉट में जाकर वहां मौजूद लोगों पर कुल्हाड़ी से हमला करने लगा।
एक प्रत्यक्षदर्शी ने न्यूजीलैंड के स्थानीय समाचार संगठन के रेडियो स्टेशन को बताया कि वह अपने दोस्त के साथ माया हॉटपॉट में खाना खा रही थी, तभी एक व्यक्ति उसकी दोस्त के पास आया और हमला कर दिया। उसने बताया कि इस घटना को देखकर वहां मौजूद सभी लोग खड़े हो गए। उनमें से एक चिल्लाकर पूछा तुम ये क्या और क्यों कर रहे हो?
विज्ञापन
न्यूजीलैंड पुलिस ने इस मामले में एक 24 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। उसे लोगों को गंभीर रूप से शारीरिक नुकसान पहुंचाने के मामले में मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।