चीनी असंतोष के चलते ताइवान में बढ़े हांगकांग के प्रवासी
एक मीडिया सूत्र के अनुसार, ताइवान में हांगकांग से आव्रजन में वृद्धि देखी जा रही है, जहां चीन ने विवादित राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत अपनी कार्रवाई कड़ी कर दी है। जैसे-जैसे चीन विपक्ष पर अपना हमला तेज करता है, ताइवान हांगकांग से प्रवासियों की संख्या में वृद्धि देखता है। रेडियो फ्री एशिया के अनुसार, ताइवान में प्रवास करने वाले हांगकांग वासियों की संख्या 2021 में एक नई ऊंचाई पर पहुंच गई है।
चीन ने 1990 के बाद पहली बार निकारागुआ में खोला दूतावास
चीन ने वर्ष 1990 के बाद से पहली बार निकारागुआ में दूतावास खोला है। चीन ने यह कदम निकारागुआ के राष्ट्रपति डेनियल ओर्टेगा की सरकार के ताइवान से संबंध समाप्त करने के बाद उठाया है। विदेश मंत्री डेनिस मोनकाडा ने कहा कि दोनों देशों के बीच एक प्रकार की वैचारिक आत्मीयता है। मोनकाडा ने कोरोना रोधी टीके सिनोफार्म की दस लाख खुराक देने के लिए चीन का आभार भी जताया।
दरअसल ओर्टेगा की सरकार ने चीन के साथ 1985 में संबंध स्थापित किए थे, लेकिन 1990 में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव हार जाने के बाद देश के नए राष्ट्रपति विलेटा कामारो की सरकार ने ताइवान को मान्यता दे दी। निकारागुआ की सरकार ने ताइवान के साथ नौ दिसंबर को संबंध समाप्त कर लिए थे और पिछले सप्ताह उसने ताइवान के दूतावास कार्यालय बंद कर दिया था।