फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK: ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री के लिए सुनक के नाम का एलान, भारतीय मूल के पहले पीएम होंगे, PM मोदी ने दी बधाई

Mon, 24 Oct 2022 11:25 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

इससे पहले कंजर्वेटिव पार्टी का नेता बनने की दौड़ से पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने अपना नाम वापस ले लिया था। इसके बाद से ही सुनक का नाम लगभग तय हो गया था। अंतिम समय में  हाउस ऑफ कामंस की नेता पेनी मोरडौंट ने भी अपना नाम वापस ले लिया। इसके बाद सुनक के नाम पर अंतिम मुहर लगी।
विज्ञापन
1 of 7
ऋषि सुनक - फोटो : ANI
ब्रिटेन के पूर्व वित्त मंत्री और भारतीय मूल के ऋषि सुनक देश के नए प्रधानमंत्री होंगे। उनके नाम का आधिकारिक एलान सोमवार को कर दिया गया। एलान ऐसे वक्त किया गया, जब भारत समेत पूरी दुनिया दिवाली का त्योहार मना रही है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुनक को बधाई दी। PM ने ट्वीट किया, "मैं वैश्विक मुद्दों पर मिलकर काम करने और रोडमैप 2030 को लागू करने के लिए आपके साथ वार्ता के लिए उत्सुक हूं।"




इससे पहले कंजर्वेटिव पार्टी का नेता बनने की दौड़ से पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने अपना नाम वापस ले लिया था। इसके बाद से ही सुनक का नाम लगभग तय हो गया था। अंतिम समय में  हाउस ऑफ कामंस की नेता पेनी मोरडौंट ने भी अपना नाम वापस ले लिया। इसके बाद सुनक के नाम पर अंतिम मुहर लगी। वे ब्रिटेन के पहले भारतीय मूल के और पहले गैर-श्वेत प्रधानमंत्री बनेंगे। वे 28 सितंबर को पीएम पद की शपथ लेंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

क्यों बने ऐसे हालात?

2 of 7
लिज ट्रस - फोटो : instagram/elizabeth.truss.mp
इससे पहले पिछले हफ्ते लिज ट्रस के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफे का एलान कर दिया था। इसके बाद सत्ताधारी दल इस साल तीसरे प्रधानमंत्री को चुनने में जुटा था। इस समय ब्रिटेन गंभीर राजनीतिक उथलपुथल और गंभीर आर्थिक चुनौतियों का भी सामना कर रहा है। 20 अक्तूबर को पद छोड़ने वाली ट्रस ने सुनक को कंजर्वेटिव पार्टी के नेता और यूके के अगले प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त किए जाने पर बधाई दी है।

 
विज्ञापन

प्रीति पटेल समेत कई ने किया सुनक का समर्थन

3 of 7
प्रीति पटेल - फोटो : instagram.com/pritipatel
कंजर्वेटिव पार्टी के कई चर्चित सांसदों ने जॉनसन के खेमे को छोड़ते हुए भारतीय मूल के सुनक का समर्थन किया है। इनमें पूर्व गृह मंत्री प्रीति पटेल, कैबिनेट मंत्री जेम्स क्लेवर्ली और नदीम जहावी के नाम भी शामिल हैं। पटेल भारतीय मूल की पूर्व ब्रिटिश मंत्री हैं जिन्होंने पिछले महीने लिज ट्रस के प्रधानमंत्री चुने जाने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कहा कि कंजर्वेटिव पार्टी को सुनक को नेतृत्व करने का मौका देना चाहिए। 

 

सुनक के पास कितना समर्थन?

4 of 7
Rishi Sunak - फोटो : Social Media
भारतीय मूल के 42 वर्षीय सुनक एकमात्र उम्मीदवार हैं, जिन्हें 150 से अधिक सांसदों का समर्थन हासिल है। यह संख्या चुनाव लड़ने के लिए आवश्यक भी है। वहीं, हाउस ऑफ कामंस की नेता पेनी मोरडौंट को बहुत कम समर्थन हासिल हुआ। इस वजह से अंतिम समय में उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया।

 
विज्ञापन

कौन हैं ऋषि सुनक?

5 of 7
ऋषि सुनक - फोटो : एएनआई (फाइल)
ऋषि सुनक का जन्म 12 मई 1980 को ब्रिटेन के साउथेम्पटन में हुआ था। उनकी मां का नाम ऊषा सुनक और पिता का नाम यशवीर सुनक था। वह तीन भाई बहनों में सबसे बड़े हैं। उनके दादा-दादी पंजाब के रहने वाले थे। 1960 में वह अपने बच्चों के साथ पूर्वी अफ्रीका चले गए थे। बाद में यहीं से उनका परिवार इंग्लैंड शिफ्ट हो गया। तब से सुनक का पूरा परिवार इंग्लैंड में ही रहता है। ऋषि ने भारत के बड़े उद्योगपतियों में शुमार इंफोसिस के संस्थापक नारायणमूर्ति की बेटी अक्षता मूर्ति से शादी की है। सुनक और अक्षता की दो बेटियां हैं। उनकी बेटियों के नाम अनुष्का सुनक और कृष्णा सुनक है। 

 
विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान दोनों के लिए एतिहासिक क्षण

6 of 7
India Pakistan - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
ऋषि सुनक के ब्रिटेन के पहले गैर श्वेत प्रधानमंत्री बनने के एलान के बाद भारत और पाकिस्तान दोनों के लिए यह एतिहासिक क्षण है। सुनक के दादा-दादी ब्रिटिश शासन वाले भारत में पैदा हुए थे, लेकिन उनका जन्मस्थान गुजरांवाला आधुनिक पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में स्थित है। इस प्रकार एक अजीब तरीके से नए ब्रिटिश नेता एक भारतीय और एक पाकिस्तानी दोनों है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रिटेन के मनोनीत प्रधानमंत्री ने क्या कहा?

7 of 7
Rishi Sunak - फोटो : ANI
एलान के बाद ब्रिटेन के मनोनीत PM ऋषि सुनक ने कहा कि मैं लिज ट्रस को देश के लिए उनके द्वारा दी गई सेवा के लिए धन्यवाद देता हूं। उन्होंने कई बदलाव के बीच अपनी सेवा गरिमा के साथ की। अपने संसदीय सहयोगियों का समर्थन और कंजरवेटिव और यूनियनिस्ट पार्टी के नेता के रूप में चुने जाने पर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। यह मेरे जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य है कि मैं जिस पार्टी से प्यार करता हूं उसकी सेवा करने और देश की सेवा करने का मौका मुझे मिला है।

लंदन में कंजर्वेटिव पार्टी मुख्यालय में सुनक ने कहा कि यूके एक महान देश है, लेकिन हम एक गहन आर्थिक चुनौती का सामना कर रहे हैं। हमें अब स्थिरता और एकता की आवश्यकता है और मैं अपनी पार्टी और देश को एक साथ लाना अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बनाऊंगा, क्योंकि यही एकमात्र तरीका है जिससे हम चुनौतियों से पार पा सकते हैं और अपने बच्चों और नाती-पोतों के लिए बेहतर भविष्य का निर्माण कर सकते हैं। मैं प्रतिज्ञा करता हूं कि मैं ईमानदारी और विनम्रता के साथ आपकी सेवा करूंगा और ब्रिटिश लोगों की भलाई के लिए दिन-रात काम करूंगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें