फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरपोल का नया प्रमुख चुनने के लिए दुबई में बैठक

Sun, 18 Nov 2018 06:19 PM IST
भाषा
विज्ञापन
इंटरपोल
विज्ञापन
दुनिया भर के पुलिस प्रमुख इंटरपोल का नया अध्यक्ष चुनने के लिए रविवार को दुबई में एकत्रित हुए हैं। वे लोग इस अंतरराष्ट्रीय पुलिस एजेंसी की महासभा में हिस्सा लेंगे। 
विज्ञापन


इंटरपोल के पूर्व प्रमुख मेंग होंगवेई को कुछ समय पहले चीन में हिरासत में लिए जाने के बाद नये प्रमुख का चयन करने की जरूरत पड़ी है। मेंग सितंबर में चीन की यात्रा के दौरान लापता हो गए थे। 

सालाना बैठक के लिए 192 सदस्य देशों से 1000 से अधिक प्रतिनिधि यहां पहुंचे हैं। इंटरपोल के महासचिव जुरगेन स्टॉक ने संवाददाताओं से कहा कि इस अंतरराष्ट्रीय एजेंसी के नियम मेंग को प्रमुख के पद पर बने रहने की इजाजत नहीं देते हैं। 
विज्ञापन


मेंग नवंबर 2016 से इंटरपोल प्रमुख के पद पर थे। उनका कार्यकाल 2020 में समाप्त होने वाला था। इंटरपोल के सदस्य देश कोसोवो को पूर्ण सदस्यता देने के विषय पर भी फैसला करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें