कोरोना वायरस से निपटने के लिए कार्यवाहक प्रधानमंत्री के तौर पर नेतन्याहू ने बेनी गेंट्ज को एक आपातकालीन सरकार के गठन में शामिल होने का न्योता दिया था। बेनी गेंट्ज ने इस व्यवस्था के लिए दरवाजे खुले छोड़े हैं, लेकिन साथ ही इस प्रस्ताव को झूठा बताते हुए खारिज भी किया है।
नेतन्याहू को मिली कोर्ट से राहत
नेतन्याहू को भ्रष्टाचार के आरोपों के मामले में रविवार को उस समय अहम राहत मिली, जब येरूसलम कोर्ट ने कोरोना वायरस के खतरे के चलते उनके मुकदमे का ट्रायल दो महीने के लिए टाल दिया। अब 24 मई के बाद कार्रवाई चालू होगी।