फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gaza War: नेतन्याहू ने हमास की मांगें ठुकराईं; बोले- गाजा से सैन्य वापसी और आतंकियों की रिहाई, दोनों संभव नहीं

Tue, 30 Jan 2024 09:04 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, यरुशलम
विज्ञापन
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (फाइल) - फोटो : ANI
विज्ञापन

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा संघर्ष को लेकर बड़ा बयान दिया है। नेतन्याहू ने कहा कि गाजा से हमारी सेना वापस नहीं लौटेगी। हम किसी भी तरह की सैन्य वापसी नहीं करने जा रहे हैं। इसके अलावा जेल में बंद हजारों आतंकवादियों की रिहाई भी नहीं होगी। यह दोनों हमास की प्रमुख मांगें थीं। यह अप्रत्यक्ष रूप से चल रही संघर्ष विराम वार्ता के दौरान उठाई गई थीं।

विज्ञापन


कब्जे वाले वेस्ट बैंक में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने एक बार फिर कसम खाई कि जब तक हम हमास को पूरी तरह से तबाह नहीं कर देते, युद्ध समाप्त नहीं करेंगे। हम अपने सभी लक्ष्य हासिल किए बिना इस युद्ध को समाप्त नहीं करेंगे। हम गाजा पट्टी से इस्राइली सेना को नहीं हटाएंगे और हजारों आतंकवादियों को रिहा नहीं करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें