फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel: मौत की अफवाहों के बीच पीएम नेतन्याहू ने जारी किया नया वीडियो, लोगों से की मुलाकात; क्या बातचीत हुई?

Mon, 16 Mar 2026 08:22 PM IST
Nirmal Kant न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम

सार

Israel: इस्राइल के प्रधानमंत्री आज एक और वीडियो जारी किया है। यह वीडियो ऐसे समय में सामने आया, जब अफवाहें फैलाई जा रही हैं कि उनकी मौत हो चुकी है। 90 सेकंड के वीडियो में क्या है, पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू - फोटो : एक्स/बेंजामिन नेतन्याहू/वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू सोमवार को एक और वीडियो जारी किया, जिसे उन्होंने दिखाया कि वह जीवित हैं। इससे पहले रविवार को उन्होंने अपनी मौत की अफवाहों को खारिज करने वाला वीडियो जारी किया था।
विज्ञापन

 

वीडियो में क्या कहते नजर आए पीएम नेतन्याहू?
इस 90 सेकंड के वीडियो के वीडियो को उन्होंने अपने व्यक्तिगत एक्स खाते पर साझा किया। वीडियो में नेतन्याहू को यरुशलम हिल्स में लोगों से बातचीत करते देखा जा सकता है। वीडियो में दो लड़कियों प्रधानमंत्री नेतन्याहू के साथ तस्वीरें खिंचवाते हैं। इसमें नेतन्याहू एक महिला से उसके कुत्ते की नस्ल के बारे में पूछते हैं और यरुशलम के नजारे की तारीफ करते हैं। उन्होंने वीडियो में कहा, यरुशलम कितना सुंदर है। यरुशलम जैसा कुछ नहीं। 

नेतन्याहू ने यह भी कहा कि लोगों को ताजी हवा लेने के लिए बाहर निकलना चाहिए, लेकिन सुरक्षा स्थिति के चलते आश्रयों (शेल्टर) के पास ही रहना जरूरी है। उन्होंने पूछा- यहां शेल्टर कहां है?, लोगों ने जवाब दिया- पास में।  प्रधानमंत्री ने कहा- यह बहुत जरूरी है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ईरान युद्ध के कारण टल सकता है ट्रंप का चीन दौरा, अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने क्या कहा?
विज्ञापन


रविवार को नेतन्याहू ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्हें कैफे में कॉफी ऑर्डर करते देखा गया। उन्होंने सोशल मीडिया पर फैली उन अफवाहों को खारिज किया कि उनकी हत्या कर दी गई है। सोमवार के वीडियो में प्रधानमंत्री उसी कॉफी शॉप के पास दिखाई देते हैं, जो पिछले वीडियो में भी दिखी थी और उन्होंने वही पोशाक पहनी है। पहला वीडियो उस समय आया , जब ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड ने दोनों देशों के बीच बढ़ते संघर्ष के बीच नेतन्याहू को धमकियां दी थीं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें