नेपाल में मुख्य विपक्षी दल नेपाली कांग्रेस के हंगामे के कारण रविवार को लगातार तीसरे दिन संसद ठप रही। विपक्षी दल का कहना है कि सरकार भ्रष्टाचार रोधी निकाय का इस्तेमाल अपने राजनीतिक हित साधने के लिए कर रही है।
पार्टी का दावा है कि उसके नेता बिजय कुमार गछादर पर भ्रष्टाचार के एक मामले में अभियोग चलाना राजनीति से प्रेरित है जबकि सत्ताधारी दल के कुछ नजदीकी लोगों को इससे बरी कर दिया गया। लगातार बाधित हो रही प्रतिनिधि सभा की बैठक को स्पीकर ने अब मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दिया है।
गौरतलब है कि जमीन हथियाने के मामले में पिछले हफ्ते एक विशेष अदालत में दायर चार्जशीट में दर्ज 175 अभियुक्तों में गछादर का नाम भी शामिल है। इस मामले में पूर्व प्रधानमंत्री माधव कुमार नेपालस बाबुराम भट्टारई का नाम भी आया था लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।